फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Nawab Malik claims That Some people are doing recce of his house And School know what is the matter

महाराष्ट्र: नवाब मलिक का दावा- कुछ लोग उनके घर की रेकी कर रहे, जानिए क्या है मामला

Fri, 26 Nov 2021 08:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 26 Nov 2021 08:29 PM IST
सार

नवाब मलिक ने ट्वीट किया कि  यह लोग इस गाड़ी में सवार पिछले कुछ दिनों से मेरे घर और स्कूल की रेकी कर रहे हैं। अगर कोई इन्हें पहचानता हो तो मुझे जानकारी दे।

विज्ञापन
Maharashtra: Nawab Malik claims That Some people are doing recce of his house And School know what is the matter
नवाब मलिक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उनके घर की रेकी कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि  यह लोग इस गाड़ी में सवार पिछले कुछ दिनों से मेरे घर और स्कूल की रेकी कर रहे हैं। अगर कोई इन्हें पहचानता हो तो मुझे जानकारी दे। उन्होंने लिखा कि जो लोग इस तस्वीर में हैं, मेरा उनसे कहना हैं कि तुम्हें मेरी कोई जानकारी चाहिए तो आकार मुझसे मिले, मैं सारी जानकारी दे दूंगा।

विज्ञापन


इससे पहले मलिक ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि वानखेड़े व उनके परिवार ने उनकी मां की 2015 में मृत्यु के बाद दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए थे। एक प्रमाण पत्र में उनकी मां को हिंदू तो दूसरे में मुस्लिम बताया गया।  मलिक ने सवाल किया कि एक ही परिवार की दो पहचान कैसे हो सकती है? मुंबई के स्थानीय निकाय से सत्यापित दस्तावेजों के साथ वह यह दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वानखेड़े के परिवार पर नहीं लगाएंगे आरोप
वहीं, गुरुवार को मलिक के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि मंत्री समीर वानखेड़े, उनके पिता या उनके परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ वह नौ दिसंबर तक कोई ट्वीट नहीं करेंगे या कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे। हाईकोर्ट ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने वानखेड़े की जाति को लेकर जातीय छानबीन समिति के समक्ष कोई शिकायत कराई है? यदि ऐसा नहीं किया है तो वे मीडिया में प्रचार को लेकर उनका इरादा क्या है, एक मंत्री की इस तरह की बातें शोभा नहीं देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed