{"_id":"62b0a0dd1cdade231801fdcc","slug":"maharashtra-navnirman-sena-chief-raj-thackeray-underwent-hip-replacement-surgery-at-lilavati-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raj Thackeray surgery: राज ठाकरे की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई, पूरी तरह से रिकवर होने में लगेंगे दो-तीन महीने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raj Thackeray surgery: राज ठाकरे की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई, पूरी तरह से रिकवर होने में लगेंगे दो-तीन महीने
Mon, 20 Jun 2022 10:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:01 PM IST
सार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को रविवार रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज यानी सोमवार सुबह उनकी सर्जरी की गई।
विज्ञापन
राज ठाकरे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की सोमवार को लीलावती अस्पताल में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। ठाकरे के डॉक्टर जलील पारकर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद अगले दो-तीन महीनों में उनके सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू करने की संभावना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को रविवार रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज यानी सोमवार सुबह उनकी सर्जरी की गई। ठाकरे के डॉक्टर जलील पारकर ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
90 मिनट में हुई सर्जरी
ठाकरे का ऑपरेशन करने वाले वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विनोद अग्रवाल ने बताया कि मनसे प्रमुख का कूल्हा बुरी तरह से खराब हो चुका था। वे इसके कारण असहनीय रूप से परेशानी का अनुभव कर रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि उनकी सर्जरी में लगभग 90 मिनट का समय लगा। उन्होंने बताया कि सर्जरी सफल रही और रिकवरी अच्छे से होगा। अग्रवाल ने कहा कि वह अगले पांच-छह दिनों तक वे अस्पताल में रहेंगे और उन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत होगी।
विज्ञापन
उनके ठीक होने के सवाल पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे को पूरी तरह से रिकवर होने में अगले दो-तीन महीनें लगेंगे। इसके बाद ही वे अपनी सामान्य गतिविधियां सुचारू रूप से कर पाएंगे।
कल से शुरू होगी फिजियोथेरेपी
ठाकरे के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि राज ठाकरे की फिजियोथेरेपी मंगलवार से शुरू होगी। फीजियोथैरेपी की प्रक्रिया अगले पांच-छह दिनों तक चलेगी। डॉ पारकर ने आगे कहा कि छुट्टी मिलने के बाद उन्हें भी उनकी फिजियोथेरेपी प्रक्रिया कुछ दिनों तक चलती रहेगी।
बता दें कि हाल ही में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर वे चर्चा में रहे थे। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी दी थी। मांग न माने जाने पर उन्होंने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात भी कही थी। इसके अलावा कूल्हे की सर्जरी के कारण ही जून की शुरूआत में राज ठाकरे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपनी प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी।