फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Navi Mumbai nursing college student commits suicide FIR against principal

Maharashtra: नवी मुंबई के नर्सिंग कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या, कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर

Wed, 11 Jun 2025 01:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Jun 2025 01:50 PM IST
सार

एफआईआर के मुताबिक आरोपी प्रधानाचार्या छात्र को प्रताड़ित कर रही थी और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे अन्य छात्रों के सामने अपमानित कर रही थी। 

विज्ञापन
maharashtra Navi Mumbai nursing college student commits suicide FIR against principal
police - फोटो : AI Generated

विस्तार

नवी मुंबई स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कॉलेज की प्रधानाचार्या ने छात्र को अपमानित किया था और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्या के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रधानाचार्या पर छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


बीएससी नर्सिंग का छात्र था मृतक
पुलिस ने बताया कि छात्र ने बीती 3 जून को आत्महत्या की थी। मृतक की माता की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज की प्रधानाचार्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखता था और महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर का निवासी था। वह नवी मुंबई के पनवेल इलाके में एक निजी नर्सिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रहा था। छात्र ने 3 जून को अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एफआईआर के मुताबिक आरोपी प्रधानाचार्या छात्र को प्रताड़ित कर रही थी और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे अन्य छात्रों के सामने अपमानित कर रही थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Manipur: विरोध प्रदर्शन के बाद कार्रवाई, सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के आरोप में मैतेई संगठन का नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं
आरोपी प्रधानाचार्या पर छात्र की मर्दानगी को लेकर भी गलत टिप्पणी करने का आरोप है। एफआईआर के अनुसार, छात्र मानसिक प्रताड़ना को झेल नहीं सका और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मंगलवार को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गवाहों और कॉलेज स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed