{"_id":"684918dba473f227170d57c2","slug":"manipur-action-after-protests-leader-of-meitei-organization-arrested-for-firing-on-security-forces-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: विरोध प्रदर्शन के बाद कार्रवाई, सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के आरोप में मैतेई संगठन का नेता गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: विरोध प्रदर्शन के बाद कार्रवाई, सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के आरोप में मैतेई संगठन का नेता गिरफ्तार
Wed, 11 Jun 2025 11:19 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:19 AM IST
सार
मणिपुर में मैतेई संगठन के नेता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन हुए। कई जिलों में हिंसा फैली। हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मणिपुर में हिंसा
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मणिपुर में मैतेई नेता की गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन और हिंसा के मामलों में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के आरोप में मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा प्रदर्शनों के दौरान हिंसा मामले में 19 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
अफसरों ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान नौ जून को जब सुरक्षाकर्मी इंफाल पश्चिम जिले के तेरा सपाम इलाके में एक सड़क अवरोध को हटाने की कोशिश कर रहे थे तो उन पर गोलीबारी की गई। इस मामले में अरामबाई तेंगगोल के सदस्य राज उर्फ बोइनाओ पंगेइजम (39) को मणिपुर पुलिस ने पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उसे आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अब मेडिकल कॉलेजों में तीन साल में बदले जाएंगे विभाग प्रमुख, NMC का नया मसौदा जारी; नियमों में किए बदलाव
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि अरामबाई तेंगगोल के प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर उस समय हमला कर दिया, जब वे इंफाल पश्चिम जिले के तेरा सपाम में सड़क अवरोध हटाने का प्रयास कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों में से एक ने वहां सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं और मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सड़क हिंसा में शामिल होने के आरोप में 19 लोगों को हिरासत में भी लिया है। ये लोग सड़कें अवरुद्ध करते थे और यात्रियों को परेशान करते। साथ ही सार्वजनिक अशांति पैदा करते पाए गए। ज्यादातर नशे की हालत में थे।
ये भी पढ़ें: हम दो-हमारे दो से नीचे पहुंची भारत की जन्म दर, महिलाएं औसतन पैदा कर पा रहीं 1.9 बच्चे, जानें आंकड़े
मैतई नेता की गिरफ्तारी से भड़की हिंसा
उल्लेखनीय है कि शनिवार को मणिपुर पुलिस ने अरमबाई तेंगगोल संगठन के एक सदस्य कानन सिंह को इंफाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। मणिपुर में 2023 में भड़की हिंसा में इस मैतई नेता की संलिप्तता का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने मैतई नेता के अलावा गिरफ्तार किए गए चार लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी है। हिंसा के चलते इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं और इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गईं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन