{"_id":"67712e8a49cd2016a20dc6b3","slug":"maharashtra-navi-mumbai-airport-conducts-commercial-flight-test-to-be-functional-from-early-next-fiscal-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर व्यावसायिक उड़ान का हुआ परीक्षण, अगले वित्त वर्ष की शुरुआत से होगा चालू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर व्यावसायिक उड़ान का हुआ परीक्षण, अगले वित्त वर्ष की शुरुआत से होगा चालू
Sun, 29 Dec 2024 04:42 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 29 Dec 2024 04:42 PM IST
सार
Navi Mumbai Airport: महाराष्ट्र में निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 26/08 पर इंडिगो ए320 यात्री विमान सफलतापूर्वक उतरा, जिससे वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के लिए हवाई अड्डे का लाइसेंस हासिल करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर व्यावसायिक उड़ान का परीक्षण
- फोटो : ANI
विस्तार
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अगले वित्त वर्ष की शुरुआत से चालू हो जाएगा और 17 अप्रैल को इसका उद्घाटन होने की उम्मीद है। ये जानकारी अदाणी समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को साझा किया है। इससे पहले दिन में, निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 26/08 पर इंडिगो ए320 यात्री विमान सफलतापूर्वक उतरा, जिससे वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के लिए हवाई अड्डे का लाइसेंस हासिल करने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
अप्रैल में हवाई अड्डे के वाणिज्यिक उद्घाटन की उम्मीद
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के सीईओ अरुण बंसल ने पहले नागरिक यात्री विमान के सफल परीक्षण के बाद मीडिया से कहा, 'हमारी कोशिश 17 अप्रैल तक हवाई अड्डे का वाणिज्यिक उद्घाटन करने की है।' उन्होंने आगे कहा कि घरेलू परिचालन मई के दूसरे पखवाड़े से शुरू होगा क्योंकि उद्घाटन उड़ान के बाद कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना होगा जिसमें लगभग चार सप्ताह का समय लगेगा। अरुण बंसल ने कहा कि जुलाई के अंत तक, 'हमें अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।'
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमएआई) ने अपने पहले वाणिज्यिक उड़ान सत्यापन परीक्षण के साथ परिचालन की दिशा में एक और कदम बढ़ाया, जिसने दोपहर 1.32 बजे रनवे 26/08 पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। विमान का एनएमआईए के दो क्रैश फायर टेंडर (सीएफटी) की तरफ से पारंपरिक जल सलामी के साथ स्वागत किया गया।
'नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए महत्वपूर्ण दिन'
अरुण बंसल ने कहा, 'यह नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। सत्यापन उड़ान का सफल समापन एक प्रमुख मील का पत्थर है, और हम अब हवाई अड्डे को चालू करने के एक कदम और करीब हैं, हर कदम पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए।'
व्यावसायिक उड़ान परीक्षण की क्या है मान्यता?
एक वाणिज्यिक विमान का उतरना एनएमआईए में इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रियाओं के समकालिक कामकाज को मान्य और स्थापित करता है। इस अभ्यास में तकनीकी मूल्यांकन, लैंडिंग और टेक-ऑफ युद्धाभ्यास शामिल हैं, जो डीजीसीए के लिए उड़ान से एकत्र किए गए डेटा को मान्य करने और एनएमआईए को हवाई अड्डे का लाइसेंस प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है, जो हवाई अड्डे को संचालित करने के लिए आवश्यक है। सफल लैंडिंग के बाद, एनएमआईए की स्थापित उड़ान प्रक्रियाओं को अंतर्राष्ट्रीय प्रचार के लिए इलेक्ट्रॉनिक एयरोनॉटिकल सूचना प्रकाशन (ईएआईपी) में प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
#WATCH | Maharashtra: Navi Mumbai International Airport successfully conducts first flight validation test.
विज्ञापन
Water cannon salute was given to an Indigo Airlines A320 aircraft which landed successfully. pic.twitter.com/zEKbpRdKrT— ANI (@ANI) December 29, 2024
विज्ञापन
अप्रैल में हवाई अड्डे के वाणिज्यिक उद्घाटन की उम्मीद
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के सीईओ अरुण बंसल ने पहले नागरिक यात्री विमान के सफल परीक्षण के बाद मीडिया से कहा, 'हमारी कोशिश 17 अप्रैल तक हवाई अड्डे का वाणिज्यिक उद्घाटन करने की है।' उन्होंने आगे कहा कि घरेलू परिचालन मई के दूसरे पखवाड़े से शुरू होगा क्योंकि उद्घाटन उड़ान के बाद कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना होगा जिसमें लगभग चार सप्ताह का समय लगेगा। अरुण बंसल ने कहा कि जुलाई के अंत तक, 'हमें अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।'
#WATCH | Maharashtra | On Navi Mumbai International Airport successfully conducting its first flight validation test, CEO BV JK Sharma says, "When we started work after the change of management on 4th August 2021, many villagers were living here, there were 45 temples, and there… https://t.co/Q5QhDxfm9p pic.twitter.com/oF0OcQmPRw
— ANI (@ANI) December 29, 2024