{"_id":"5715784a4f1c1b4d6d8b4a04","slug":"maharashtra-nagar-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को करारा झटका, महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव में मिली 5 सीट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा को करारा झटका, महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव में मिली 5 सीट
एजेंसी / मुंबई
Updated Tue, 19 Apr 2016 05:44 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी
महाराष्ट्र के नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। छह नगर पंचायतों में सत्ताधारी पार्टी महज पांच सीट जीत सकी है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के खाते में 20-20 सीटें आई हैं।
विज्ञापन
इन निकायों की 102 सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था। मंगलवार को जब परिणाम सामने आए तो कांग्रेस को बड़ी राहत मिलती दिखी। इनमें तटीय कोंकण की कुदाल नगर पंचायत का चुनाव काफी अहम है। यह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण राणे का गढ़ है।
विज्ञापन
राणे 2014 विधानसभा चुनाव में हार गए थे। इस बार उन्होंने पार्टी को अपनी अगुवाई में 17 में से नौ सीटें जीताकर खोई साख हासिल कर ली है। यहां भाजपा को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन