मुंबई: मुंब्रा खाड़ी में मिला एक और शव, इसी जगह से बरामद हुई थी मनसुख हिरेन की लाश
मुंबई में एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से भरी कार मिलने का मामला लगातार उलझता जा रहा है। दरअसल, पुलिस को मुंब्रा खाड़ी में उसी जगह एक और शव मिला है, जहां से मनसुख हिरेन की लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस शख्स का संबंध भी एंटीलिया केस से जुड़ा हुआ है या नहीं?
शव की हुई शिनाख्त
जानकारी के मुताबिक, मुंब्रा के रेती बंदर इलाके में जो शव मिला है, उसकी पहचान 48 वर्षीय सलीम अब्दुल के तौर पर हुई है। वह रेती बंदर इलाके में ही रहता था। शुरुआती जांच में सलीम अब्दुल के शव मिलने की घटना का मनसुख हिरेन की मौत या एंटीलिया मामले से कोई लेना-देना सामने नहीं आया है। फिर भी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
Maharashtra: A body has been found at the location in Reti Bunder, Mumbra where Mansukh Hiran's body was found a few days back. More detail awaited. pic.twitter.com/g8DxFxpN1m
— ANI (@ANI) March 20, 2021