फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Mumbai police evacuated people from MLA hostel after receiving a bomb threat call

मुंबईः एमएलए हॉस्टल में बम होने की सूचना झूठी निकली, पुलिस ने खाली कराई इमारत

Tue, 29 Sep 2020 05:11 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 29 Sep 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Mumbai police evacuated people from MLA hostel after receiving a bomb threat call
मुंबई में एमएलए हॉस्टल के बाहर डॉग स्क्वायड के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी। - फोटो : ANI
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार देररात एक धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस ने एमएलए हॉस्टल की इमारत को खाली करा लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को फोन पर इस इमारत में बम होने की सूचना मिली थी। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर सर्च ऑपरेशन चलाए जाने पर पुलिस को हॉस्टल से कोई बम नहीं मिला।
विज्ञापन

 
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात पुलिस को एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने दावा किया था कि दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के पास बने एमएलए हॉस्टल में बम रखा गया है। इसके बाद तुरंत पुलिस ने हॉस्टल को खाली कराया। अधिकारियों ने बताया कि तकरीबन 150 लोग इस इमारत में रहते हैं। डीसीपी संग्रामसिंह निशंदर (जोन 1) के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि धमकी भरा फोन जिस नंबर से आया था उसे ट्रेस किया जा रहा है। मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास को भी उड़ाने की दो बार धमकी मिल चुकी है। इसके बाद से ही पुलिस ने मात्रोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed