फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Mumbai Police Commissioner Paramvir Singh transferred

महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला, हेमंत नागराले को मिला जिम्मा

Wed, 17 Mar 2021 07:07 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Wed, 17 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Mumbai Police Commissioner Paramvir Singh transferred
परमबीर सिंह और हेमंत नागराले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र में मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर हेमंत नागराले को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। 58 वर्षीय हेमंत नागराले 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह अभी तक महानिदेशक (तकनीकी और कानूनी) के रूप में सेवा दे रहे थे। 

विज्ञापन


बहरहाल, परमबीर सिंह के अचानक हुए तबादले को एंटीलिया मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि परबीर सिंह को नई तैनाती देकर डीजी होमगार्ड बनाया गया है। इससे पहले मंगलवार रात को परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि परबीर सिंह को डीजी होमगार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले हेमंत नागराले मई 2016 से जुलाई 2018 तक नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। वह मुंबई पुलिस बल में संयुक्त पुलिस कमिश्नर (प्रशासन)  के रूप में काम कर चुके हैं। नागराले ने डीजी कार्यालय में विशेष महानिरीक्षक (एडमिन) की जिम्मेदारी भी निभाई है। वह महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) में विशेष महानिरीक्षक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी जनवरी में दिया गया था अतिरिक्त प्रभार
इससे पहले जनवरी में ही नागराले को महाराष्ट्र के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। राज्य के डीजीपी सुबोध कुमार जायसवाल को डीजी, सीआईएसएफ के पद परर नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। नवंबर में ही जायसवाल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी मिली थी।  बता दें कि अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप और पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के कार्यक्रम में अच्छी कानून-व्यवस्था को लेकर नागराले की काफी सराहना हुई थी।


एपीआई काजी से लगातार चौथे दिन पूछताछ
एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) ने मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक से लदी एसयूवी मिलने से संबंधित मामले में बुधवार को लगातार चौथे दिन मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी रियाजुद्दीन काजी से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा के एक और सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश होवाल भी दोपहर के समय यहां जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए ।

यह भी पढ़ें : कौन हैं हेमंत नागराले, जो संभालेंगे मुंबई पुलिस कमिश्नर का कार्यभार

यह भी पढ़ें : तबादले से बढ़ी तल्खी: फडणवीस का आरोप, हिरेन की हुई हत्या, एनआईए करे जांच
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed