फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra mumbai palghar pune nagpur thane other districts crime accidents political news in hindi

Maharashtra: ठाणे में डॉक्टर की मदद से एम्बुलेंस में ही महिला का प्रसव; खराब सड़क से सवालों के घेरे में सरकार

Tue, 17 Dec 2024 12:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 17 Dec 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra mumbai palghar pune nagpur thane other districts crime accidents political news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 25 वर्षीय महिला ने एक डॉक्टर की मदद से एम्बुलेंस में एक बच्चे को जन्म दिया। महिला को कई समस्याएं थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यादव शेखरे बताया कि पालघर के वाडा ग्रामीण अस्पताल में गंभीर समस्याओं के लिए विशेष सुविधायओं का आभाव है। सड़क की खराब स्थिति के कारण महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। महिला की पहचान कल्याणी भेये के तौर पर की गई है। 13 दिसंबर की सुबह उसे प्रेग्नेंसी का दर्द हुआ, जिसके बाद उसे ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने पाया कि बच्चा ठीक से सांस नहीं ले रहा था और उसने पहले ही मल त्याग दिया था। डॉक्टर ने तुरंत महिला को ठाणे सिविल अस्पताल भेजने का निर्णय लिया। 10 किलोमीटर की यात्रा में, खराब सड़क की स्थिति और ऊबड़-खाबड़ इलाके के कारण महिला की डिलीवरी एम्बुलेंस के अंदर ही करनी पड़ी। महिला ने एक लड़के जन्म दिया। महिला के वाडा अस्पताल लौटने के बाद, एक बाल रोग विशेषज्ञ ने तुरंत नवजात शिशु की देखभाल की और उसके स्वास्थ्य और स्थिरता को सुनिश्चित किया



 

नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर कल्याण नगर के चॉल में गलत तरीके से छुने का आरोप है। कई बार उसने लड़कियों के सामने कपड़े भी उतारे। एक ऑटोरिक्शा चालक द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद सोमवार को व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात बच्चे ने चार साल के बच्चे का किया अपहरण

ठाणे में अज्ञात व्यक्ति ने एक चार साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। यह घटना रविवार की शाम कल्याण फाटा इलाके की है। लड़के का अपहरण उसके घर के पास से किया गया था। सोमवार को परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधान परिषद सभापति के लिए 19 दिसंबर को होंग चुनाव

महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उपसभापति नीलम गोरहे ने कहा कि ये चुनाव 19 दिसंबर को होने वाला है।  राज्य विधानमंडल के चल रहे शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधान परिषद में गोरहे ने यह घोषणा की।

2022 से खाली है पद
बता दें कि परिषद के अध्यक्ष का पद 7 जुलाई, 2022 से खाली पड़ा है, जब रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त हो गया था। जहां राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन में 78 सदस्यों में से भाजपा के 19 सदस्य, कांग्रेस के 7, शिवसेना (यूबीटी) के 7, शिवसेना के 6, एनसीपी (एसपी) और एनसीपी के 5-5 और निर्दलीय 3 सदस्य हैं।

बता दें कि राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिश पर कार्य करते हुए अक्टूबर में राज्यपाल कोटे के तहत 12 रिक्त पदों में से सात एमएलसी के नामों को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed