फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Blow to customers Electronic products like AC TV fridges become up to 8% costlier from October 1 know reason

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को झटका: 1 अक्तूबर से 8% तक महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज, जानें क्या है कारण?

Mon, 28 Sep 2026 06:15 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 28 Sep 2026 06:15 AM IST
सार

त्योहारी सीजन से पहले एसी, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने की तैयारी में हैं। कंपनियां एक अक्तूबर से कीमतों में 3 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। एसी के दाम 5 से 8 फीसदी और टीवी, वॉशिंग मशीन व फ्रिज के दाम 3 से 4 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Blow to customers Electronic products like AC TV fridges become up to 8% costlier from October 1 know reason
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

त्योहारी सीजन से ठीक पहले आम लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। एसी, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान एक अक्तूबर से महंगे होने वाले हैं। कंपनियां कीमतों में 3 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


एसी के दाम 5 से 8 फीसदी तक बढ़ने की संभावना
एसी के दाम करीब पांच से आठ फीसदी, जबकि कुछ कंपनियां टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज के दाम तीन से चार फीसदी बढ़ा सकती हैं। यह इस साल तीसरी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, कुछ कंपनियां अभी बाजार की स्थिति का आकलन कर रही हैं।
विज्ञापन


महंगाई बढ़ने के 3 कारण

  • एल्युमिनियम, तांबा, स्टील और प्लास्टिक के दाम बढ़े।
  • माल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की लागत बढ़ी।
  • डॉलर मजबूत होने से आयातित सामान की लागत बढ़ी है।


ये भी पढ़ें: मलाल: कश्मीर की नाजिया को साल भर से इनाम का इंतजार, खोखो वर्ल्ड चैंपियन को 40 हजार नहीं दे पाई उमर सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाया कंपनियों का खर्च
ब्लू स्टार ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण एसी और डीप फ्रीजर के दाम पहले ही पांच से आठ फीसदी बढ़ाए जा चुके हैं। हायर इंडिया के चेयरमैन एन.एस. सतीश बताते हैं कि तांबे का दाम पिछले साल के 8 से 9 हजार डॉलर प्रति टन से बढ़कर करीब 14,500 डॉलर हो गया है। एक एसी में 3 से 4 किलो तांबा लगता है। दाम बढ़ना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed