फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: More than 150 Nagpur farmers cheated of Rs 113 cr in loan fraud orchestrated by rice mill owner

Maharashtra: नागपुर के 150 से ज्यादा किसानों से 113 करोड़ रुपये की ठगी; 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 31 Aug 2023 09:17 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 31 Aug 2023 09:17 PM IST
सार

Loan Frauds: नागपुर जिले की तीन तहसीलों में 150 से ज्यादा किसानों के साथ कथित तौर पर 113 करोड़ रुपये की ऋण संबंधी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Maharashtra: More than 150 Nagpur farmers cheated of Rs 113 cr in loan fraud orchestrated by rice mill owner
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

महाराष्ट्र में नागपुर जिले की तीन तहसीलों में 150 से ज्यादा किसानों के साथ कथित तौर पर 113 करोड़ रुपये की ऋण संबंधी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मुख्य आरोपी मौदा का रहने वाला चावल मिल का मालिक है। उसने 2017 में क्षेत्र में सूखे के बाद 151 किसानों को वित्तीय मदद का वादा किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिल मालिक और उसके सहयोगियों ने मौदा, पारशिवनी और रामटेक तहसीलों के इन 151 किसानों के पैन कार्ड और आधार की जानकारी ली और इनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए। सदर के किंग्सवे में एक बैंक से प्रत्येक किसान के नाम पर 45 से 50 लाख रुपये तक का ऋण लिया गया। पूरा पैसा मुख्य आरोपी रमन्नाराव बोल्ला की 12 कंपनियों के खातों में जमा कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनमें से कई किसानों को जब हाल में बैंक से ऋण चुकाने का नोटिस आया, तब इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों को जब नोटिस मिला तो उन्होंने बोल्ला से संपर्क किया। इस दौराप काफी बहसबाजी भी हुई। बोल्ला ने पैसे लौटाने का वादा भी किया, लेकिन जब वह वादे से मुकर गया तो किसानों ने पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed