फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Minor girl abducted and raped in Pune 8 held

महाराष्ट्र: पुणे में 14 साल की बच्ची से अपहरण के बाद दुष्कर्म, दो रेलवे कर्मचारियों समेत आठ गिरफ्तार 

Mon, 06 Sep 2021 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 Sep 2021 06:14 PM IST
सार

लड़की 31 अगस्त को अपने से निकलकर पुणे रेलवे स्टेशन आई थी और अपने दोस्त से मिलने के लिए ट्रेन पकड़ने वाली थी। इस दौरान एक ऑटो चालक उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया।  

विज्ञापन
Maharashtra Minor girl abducted and raped in Pune 8 held
पुणे में बच्ची के साथ दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में एक 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची का पहले अपहरण किया गया और इसके बादउसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो रेलवे के कर्मचारी और छह ऑटो रिक्शा ड्राइवर भी शामिल हैं। वनवाड़ी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर दीपक लगड ने बताया कि हमारे पास लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज करने के बाद हमने जांच शुरू की और हमने रविवार को लड़की को खोज निकाला। 

विज्ञापन


31 अगस्त की वारदात
उन्होंने बताया कि लड़की 31 अगस्त को अपने से निकलकर पुणे रेलवे स्टेशन आई थी और अपने दोस्त से मिलने के लिए ट्रेन पकड़ने वाली थी। तभी आरोपी ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने देखा कि लड़की अकेली है। उसने लड़की से कहा कि जिस ट्रेन के लिए वह स्टेशन आई है, वह उसे अगले दिन मिलेगी। उसने लड़की से कहा कि वह उसके साथ चले। वह उसके रुकने की ठीक व्यवस्था कर देगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पहचाना
उन्होंने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि इसके बाद ऑटोरिक्शा ड्राइवरों ने लड़की के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया। आरोपियों में छह रिक्शा चालक और चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारी शामिल हैं। घटना की जानकारी होने पर पुणे पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए मदद मिली। पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वानवाड़ी पुलिस ने कहा कि पीड़िता का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed