फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Minor gang raped in Dombivali, 26 accused arrested, all are friends of the victim

महाराष्ट्र : डोम्बिवली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 26 आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता के दोस्त हैं सभी

Thu, 23 Sep 2021 03:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 23 Sep 2021 03:35 PM IST
सार

एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर 30 लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है।

विज्ञापन
Maharashtra: Minor gang raped in Dombivali, 26 accused arrested, all are friends of the victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में 15 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की खबर मिली है। पुलिस ने बताया कि मामले में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल 30 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी पीड़िता के मित्र बताए गए हैं। मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत बुधवार को मामला दर्ज किया था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना डोम्बिवली के भोपर इलाके की है। नाबालिग के साथ 30 लोगों ने अलग-अलग समय और अलग-अलग जगहों पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। लड़की को जनवरी से 22 सितंबर 2021 तक प्रताड़ित किया गया। इससे तंग आकर पीड़ित ने बीती रात मानपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में डोम्बिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप), 376 (एन), 376 (3), 376 (डी) (ए) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गईं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो बनाकर नौ माह तक किया ब्लैकमेल
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के एक दोस्त ने जनवरी में उसका यौन शोषण किया और उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद यह वीडियो लड़के के किसी और दोस्त तक पहुंच गया। इस वीडियो के जरिये उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। यह सिलसिला आठ से नौ महीने तक चलता रहा। इस दौरान 30 लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अस्पताल में भर्ती है पीड़िता
पुलिस के अनुसार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब स्थिर है। इस केस के सिलसिले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed