Minister Threat Row: रोहित पवार ने शेयर की महाराष्ट्र के 'मंत्री की धमकी' वाली वीडियो, CM तूल देना नहीं चाहते
महाराष्ट्र में उपजा नया राजनीतिक विवाद सुर्खियों में है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें राज्य की महायुति सरकार के मंत्री ग्रामसेवक को थप्पड़ मारने की धमकी देते दिख रहे हैं। हालांकि, सीएम देवेंद्र फडणवीस इस मामले को अधिक तूल देना नहीं चाहते। जानिए क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र का सबसे नया सियासी विवाद सरकार की महिला मंत्री की कथित धमकी से जुड़ा है। दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राज्य की लोक स्वास्थ्य राज्यमंत्री मेघना बोरडिकर एक ग्रामसेवक को थप्पड़ मारने की धमकी देती नजर आ रही हैं। आवास योजना के लाभार्थियों से जुड़ा लक्ष्य पूरा न करने को लेकर बिफरीं मंत्री ने मेघना बोरडिकर के इस वायरल वीडियो को लेकर रोहित ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कई तीखे सवाल भी किए हैं।
मंत्री ने लाभार्थियों से जुड़े लक्ष्य पूरे न होने पर फटकार लगाई
रोहित ने जो वीडियो साझा किया है उसमें मंत्री मेघना परभणी जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। उन्होंने ग्रामसेवक को आवास योजना के लाभार्थियों से जुड़े लक्ष्य को पूरा न करने पर फटकार लगाई। मंत्री ने कथित तौर पर थप्पड़ मारने की धमकी भी दी।
मुख्यमंत्री से तीखा सवाल- 'सज्जन' मंत्रियों को किस आधार पर चुना
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रोहित पवार ने एक्स पर बोरडिकर की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि भाजपा की यह सरकार पहले नोटों के बैग भरने, डांस बार चलाने और सदन में ताश खेलने वाले लोगों को बढ़ावा देती है। अब इसमें अधिकारियों को धमकाने वाले मंत्रियों का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल पूछा कि ऐसे 'सज्जन' मंत्रियों को उन्होंने किस आधार पर चुना। बकौल रोहित पवाप, इससे महाराष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।
'उसी भाषा में बात करनी पड़ती है जैसी वे समझ सकें'
मामला तूल पकड़ने और विवाद बढ़ने के बाद मेघना बोरडिकर ने अपनी सफाई में कहा कि वायरल वीडियो क्लिप को एडिट कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, यह बयान उन्होंने उस अधिकारी के संदर्भ में दिया जो लगातार काम में लापरवाही बरतने का आरोपी है। बोरडिकर ने कहा, जो प्यार से नहीं सुनते, उनके साथ उसी भाषा में बात करनी पड़ती है जैसी वे समझ सकें।
ये भी पढ़ें- Karnataka: जहरीले बीज खाने से बिगड़ी तबीयत, कर्नाटक के अस्पताल में भर्ती कराए गए नौ बच्चे
सीएम फडणवीस बोले- मुद्दे को तूल देना ठीक नहीं
पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, इस मुद्दे को तूल देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मंत्री हल्के-फुल्के अंदाज में कुछ कह देते हैं। इसलिए ऐसी बातों को ज्यादा बढ़ाना ठीक नहीं। सीएम ने कहा, उन्होंने इस मामले में बोरडिकर से बात कर जवाब मांगा है। वे उन्हें पूरी जानकारी देने वाली हैं।
ये भी पढ़ें- Kaleshwaram Project: न्यायिक आयोग की 1600 पन्नों की जांच रिपोर्ट तैयार, तेलंगाना के पूर्व CM-मंत्रियों के नाम
मंत्री बोरडिकर ने केवल डांट लगाई
इस विवाद पर भाजपा के परभणी जिला प्रमुख सुरेश भुमरे ने आरोप लगाया, अजित पवार गुट के एक पूर्व विधायक ने एडिटेड वीडियो रोहित पवार को भेजा। इससे साबित होता है कि शरद पवार और अजित पवार के गुटों में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामसेवक के खिलाफ उन्हें पहले से ही शिकायत मिली थी और मंत्री बोरडिकर ने उन्हें केवल डांट लगाई थी।