फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Minister Sudhir Mungantiwar and other politician's rection On Woman Hit By Lover's Car

Maharashtra: 'चाहे अफसर का लड़का हो या..', IAS के बेटे के प्रेमिका को कार से कुचलने के मामले पर मंत्री सख्त

Sun, 17 Dec 2023 09:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 17 Dec 2023 09:43 AM IST
सार

एक 26 साल की महिला ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसने कथित तौर पर ठाणे में अपनी एसयूवी से उसे कुचलने की कोशिश की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना पर लगातार राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Minister Sudhir Mungantiwar and other politician's rection On Woman Hit By Lover's Car
प्रिया को कार से कुचलने के मामले पर सुधीर मुनगंटीवार सख्त। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर प्रेमिका को कार से कुचलने का मामला बढ़ता जा रहा है। मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने साफ कह दिया है कि आरोपी को कानून का सामना करना पड़ेगा, भले ही वह किसी भी नेता या अधिकारी का बेटा हो। 

विज्ञापन


अगर अपराध किया है तो...
चंद्रपुर की घटना पर मुनगंटीवार ने कहा, 'चाहे वह किसी अधिकारी का बेटा हो या किसी बड़े नेता का बेटा, उसे कानून का सामना करना पड़ेगा। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या है। अगर अपराध किया है, तो सजा भी मिलेगी।'
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) का भाजपा पर वार
शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल रोंगटे खड़े कर देती है, बल्कि सत्ता में बैठे कई लोगों को भी उजागर करती है। इस अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष है और उसके पिता ठाणे जिले में एक बहुत वरिष्ठ नौकरशाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Mumbai: होटल में हुई प्रेमिका से बहस, IAS के बेटे ने पहले पीटा, फिर कार से की कुचलने की कोशिश; केस दर्ज

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है, लेकिन सच में यह हो रहा है। महिलाओं पर अत्याचार होते हुए महाराष्ट्र में नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि  यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भाजपा से सवाल करना चाहती हूं कि पार्टी ऐसे लोगों पर जिम्मेदारी कैसे डाल सकती है जो इतने महिला विरोधी हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या यह भाजपा का महिला बचाओ महिला बढ़ाओ अभियान संदेश देता है?

भाजपा का पलटवार
वहीं भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा कि आज विपक्ष कह रहा है कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। मेरा सवाल है कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह दोनों की हत्या उनके समय में हुई थी, क्या उस समय कानून-व्यवस्था थी?  उन्होंने आगे कहा कि आज जब एक महिला को कार ने कुचल दिया तो यह कहना गलत है कि कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है।


राणे ने कहा कि उनके पास कोई अन्य विषय नहीं है। हमारी सरकार महाराष्ट्र में अच्छा काम कर रही है। अगर मामला दर्ज किया जाता है तो आरोपी को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कांग्रेस ने की घटना की निंदा
इसके अलावा कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि हमारे समाज में सोचने का तरीका अभी भी नहीं बदला है। खासकर इस तरह के मामलों में, जहां प्यार शामिल है। कई बच्चे इस तरह के मामलों में आत्महत्या, हत्या और ऐसे अन्य अपराध करते हैं। मेरी राय में, यह एक सामाजिक बुराई है जिसे ठीक करने की आवश्यकता है।

यह है मामला
एक 26 साल की महिला ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसने कथित तौर पर ठाणे में अपनी एसयूवी से उसे कुचलने की कोशिश की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ हैं। पीड़िता प्रिया सिंह एक पेशेवर ब्यूटीशियन हैं। प्रिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात साझा की है। यह घटना 11 दिसंबर को हुई थी। पुलिस ने आरोपी अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed