फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bureaucrat's Son Tries To Run Over Lover Near Mumbai After Fight At Dawn

Mumbai: होटल में हुई प्रेमिका से बहस, IAS के बेटे ने पहले पीटा, फिर कार से की कुचलने की कोशिश; केस दर्ज

Sat, 16 Dec 2023 08:44 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 08:44 AM IST
सार

पीड़िता प्रिया, एक पेशेवर ब्यूटीशियन हैं। प्रिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात साझा की है। यह घटना 11 दिसंबर को हुई थी। पुलिस ने आरोपी अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था।
 

विज्ञापन
Bureaucrat's Son Tries To Run Over Lover Near Mumbai After Fight At Dawn
प्रिया सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक 26 साल की महिला ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसने कथित तौर पर ठाणे में अपनी एसयूवी से उसे कुचलने की कोशिश की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ हैं। 

विज्ञापन


11 दिसंबर की घटना
पीड़िता प्रिया सिंह, एक पेशेवर ब्यूटीशियन हैं। प्रिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात साझा की है। यह घटना 11 दिसंबर को हुई थी। पुलिस ने आरोपी अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


यह है आरोप
एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रिया ने पोस्ट में लिखा है, 'मुझे न्याय चाहिए। दोषी अश्वजीत अनिल कुमार गायकवाड़, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गायकवाड़ का बेटा है।' उसने अपने पोस्ट में अश्वजीत के दोस्तों, रोमिल पाटील, प्रसाद पाटील और सागर शेल्के, जो सभी ठाणे निवासी हैं, के अलावा अपने प्रेमी के ड्राइवर-सह-अंगरक्षक, शिवा का भी नाम लिया। प्रिया ने लिखा है, 'मेरे प्रेमी ने मुझ पर अपनी कार चढ़ा दी और मुझे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्रेमी अश्वजीत ने मुझे फोन करके एक फैमिली कार्यक्रम में बुलाया। वहां उसके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। मेरे पहुंचने वह अजीब सा व्यवहार करने लगा। इस पर मैंने अश्वजीत से अच्छी तरह पेश आने और अकेले में बात करने के लिए पूछा, लेकिन वह और बदतमीजी करने लगा।'

प्रिया ने आगे बताया कि वह होटल से बाहर आकर विश्वजीत का इंतजार करने लगी। बाद में वह अपने दोस्तों के साथ बाहर आया। प्रिया ने कहा कि जब उसने बात करने की कोशिश की तो विश्वजीत के दोस्त ने रोक दिया और वो बुरी तरह बात करने लगा। 

उन्होंने कहा, 'मैंने जब विश्वजीत को अपने दोस्त को रोकने के लिए बोला तो उसने मुझे थप्पड़ मारा। मेरा गला दबाने की कोशिश की।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PRIYA SINGH (@priyasingh_official)



कार से कुचला
पुलिस ने बताया कि यह घटना घोडबंदर रोड पर एक होटल के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। यहां महिला अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने पहुंची थी। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बाद में, जब पीड़िता कार से उतरकर जाने लगी, तो वाहन चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की, जिसके कारण वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

सोशल मीडिया पर छलका दर्द
अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।  पीड़िता का इलाज चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गायकवाड़ महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट का बेटा है।

मीडिया से बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीड़िता द्वारा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए आरोपों से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच चल रही है और अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed