फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra minister pankaja munde said Not satisfied with work of corporation for welfare of sugarcane worker

Maharashtra: पंकजा मुंडे ने अपनी ही सरकार के निगम के कामकाज पर जताई नाराजगी, सीएम से शिकायत की कही बात

Wed, 04 Jun 2025 03:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Jun 2025 03:02 PM IST
सार

पंकजा मुंडे ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने लोकनेता गोपीनाथ मुंडे गन्ना मजूर कल्याण निगम की स्थापना की थी। इसके तहत गन्ना कटाई के काम में लगे मजदूरों को सामाजिक कल्याण जैसे ईपीएफ समेत कई सुविधाएं देने की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
maharashtra minister pankaja munde said Not satisfied with work of corporation for welfare of sugarcane worker
महाराष्ट्र सरकार की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे - फोटो : एक्स/@Pankajamunde

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे ने अपनी ही सरकार के एक निगम, जो गन्ना किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए बनाया गया था, उसके कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। पंकजा मुंडे ने कहा कि वे जल्द ही इस मुद्दे पर फिर से सीएम से मुलाकात करेंगी। अपने पिता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बीड के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए पंकजा मुंडे ने ये बात कही।
विज्ञापन


'निगम को और दक्षता से काम करना चाहिए'
पंकजा मुंडे ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने लोकनेता गोपीनाथ मुंडे गन्ना मजूर कल्याण निगम की स्थापना की थी। इसके तहत गन्ना कटाई के काम में लगे मजदूरों को सामाजिक कल्याण जैसे ईपीएफ समेत कई सुविधाएं देने की शुरुआत की गई। महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि 'मैं मजदूरों को मिलने वाले मेहनताने के लिए लड़ी और उसे 34 प्रतिशत तक बढ़वाया, जो अभी भी सबसे ज्यादा है। लेकिन जो निगम गन्ने की खेती में लगे मजदूरों को और सुविधाएं देने के लिए बनाया गया था, उसे और दक्षता से काम करना चाहिए।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: उद्धव को छोड़कर शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे चंद्रहार पाटिल, शिरसाट बोले- रोक सको तो रोक लो
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकजा मुंडे से पूछा गया कि जब 2019 से लेकर 2024 के दौरान वे जन प्रतिनिधि नहीं थी तो उस मुश्किल दौर में क्या वे अपने पिता को याद करतीं थी? इसके जवाब में पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं उस समय को कभी भी संघर्ष का समय नहीं मानती हूं, बल्कि उसे अवसर के तौर पर देखती हूं क्योंकि उस दौरान मैंने राष्ट्रीय स्तर पर बड़े नेताओं के साथ काम किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed