{"_id":"61a1cf1af4be8a38bc6ed9ea","slug":"maharashtra-minister-nawab-malik-alleged-some-people-are-trying-to-frame-him-in-a-false-case-like-anil-deshmukh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब मलिक का दावा: अनिल देशमुख की तरह मुझे भी फंसाना चाहते हैं कुछ लोग, गृहमंत्री से करूंगा शिकायत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवाब मलिक का दावा: अनिल देशमुख की तरह मुझे भी फंसाना चाहते हैं कुछ लोग, गृहमंत्री से करूंगा शिकायत
Sat, 27 Nov 2021 11:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:54 AM IST
सार
एनसीपी नेता ने एक दिन पहले दो लोगों की फोटो ट्वीट कर कहा था कि कुछ लोग कई दिनों से मेरे घर की रेकी कर रही हैं, क्या कोई इन्हें पहचानता है?
विज्ञापन
एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक
- फोटो : ANI
विस्तार
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े और एनसीपी नेता नवाब मलिक मामले में नया मोड़ आ गया है। अब नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। नवाब मलिक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा कि उन्हें भी महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की तरह झूठे मामले में फंसाया जा सकता है।
एनसीपी नेता का यह बयान तब सामने आया है, जब एक दिन पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दो लोगों की फोटो पोस्ट की थी। नवाब मलिक ने ट्वीट में लिखा था कि उनके घर व स्कूल की रेकी की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से ये दोनों शख्स एक गाड़ी में सवार होकर उनके घर की रेकी कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि अगर किसी को मेरे बारे में जानकारी चाहिए, तो मैं सारी जानकारी देने के लिए तैयार हूं।
गृह मंत्री से करेंगे शिकायत
नवाब मलिक ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है और इसके खिलाफ वे मुंबई पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत करेंगे और उनसे पूरे मामले की जांच करने की मांग करेंगे।