फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra minister Jayant Patil claims 14-15 MLA of BJP are in contact with Maha Vikas Aghadi

महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल का दावा, भाजपा के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में

Thu, 05 Mar 2020 02:35 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 05 Mar 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra minister Jayant Patil claims 14-15 MLA of BJP are in contact with Maha Vikas Aghadi
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के 14-15 विधायक महाराष्ट्र विकास अघाडी के संपर्क में हैं, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन विपक्षी नेताओं के ‘शिकार’ की गलती नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का आरोप लगाया है जिसके बाद पाटिल ने यह टिप्पणी की है। महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख पाटिल ने भी भाजपा पर सत्ता के लिए उतावला होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पाटिल ने बुधवार को मुंबई में राज्य विधानमंडल परिसर के बाहर पत्रकारों से कहा कि विपक्षी पार्टी के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में हैं। यहां तक कि आज भी संपर्क में हैं। हमें उनके काम करने होंगे क्योंकि हमारे उनसे अच्छे सबंध हैं। हम उनकी मानसिकता समझते हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी, यह सही नहीं है कि हम उनका शिकार करें... हमारी इच्छा गलती करने की नहीं हैं। हमारी तवज्जो इस बात पर है कि सरकार चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल अक्तूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से संबंध तोड़ लिए थे, जिस वजह से महाराष्ट्र में भाजपा सरकार नहीं बना सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed