फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra minister Have sought report on hostage-taker Rohit Arya work with education department

Maharashtra: रोहित आर्य के शिक्षा विभाग के साथ काम पर सरकार ने मांगी रिपोर्ट, प्रोजेक्ट का बकाया होने का दावा

Fri, 31 Oct 2025 03:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 31 Oct 2025 03:29 PM IST
सार

रोहित आर्य ने पहले दावा किया था कि महाराष्ट्र शिक्षा विभाग के एक प्रोजेक्ट के लिए उसका बकाया पेमेंट पेंडिंग है, और उसने पुणे में विरोध प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
maharashtra minister Have sought report on hostage-taker Rohit Arya work with education department
बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य के शिक्षा विभाग के साथ किए गए काम के बारे में रिपोर्ट मांगी है। रोहित आर्य (50) को गुरुवार को पवई में आर ए स्टूडियो के अंदर 17 बच्चों और दो वयस्कों को कथित तौर पर बंधक बनाने के बाद सुरक्षाबलों ने गोली मार दी थी। जिसमें रोहित की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ऑपरेशन में गोली लगने से हुई रोहित की मौत
रोहित ने 10 से 12 साल के लड़के और लड़कियों को एक वेब सीरीज़ के ऑडिशन के लिए स्टूडियो में बुलाया गया था। यह ऑडिशन छह दिनों से चल रहा था। पुलिस ने तीन घंटे के बंधक ड्रामा के बाद बच्चों को बचा लिया, लेकिन पुलिस ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से रोहित आर्य की मौत हो गई।
विज्ञापन


रोहित आर्य ने पहले दावा किया था कि महाराष्ट्र शिक्षा विभाग के एक प्रोजेक्ट के लिए उसका बकाया पेमेंट पेंडिंग है, और उसने पुणे में विरोध प्रदर्शन भी किया था। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख भुसे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आर्य का अप्सरा एंटरटेनमेंट नेटवर्क स्वच्छता मॉनिटर पहल चलाता था और उसने इसमें शामिल होने के लिए स्कूलों से पैसे लिए थे। मंत्री ने कहा, 'विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। हमने विभाग से उसके (आर्य) द्वारा किए गए काम पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुंबई के अपहरण मामले में AICWA ने की जांच की मांग, ऑडिशन के बहाने सरफिरे ने कलाकारों को बनाया था बंधक

पूर्व मंत्री बोले- आर्य की वित्तीय मदद की थी
गुरुवार को, महाराष्ट्र के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि उन्होंने आर्य को वित्तीय मदद दी थी। उन्होंने दावा किया कि आर्य ने एक वेबसाइट के जरिए स्कूल के छात्रों से पैसे लिए थे, और विभाग ने इस पर आपत्ति जताई थी। केसरकर ने कहा कि वह आर्य से मिले थे और जब आर्य ने शिकायत की कि विभाग ने उसका पेमेंट रोक दिया है, तो उन्होंने उसे वित्तीय मदद भी दी थी। स्कूल शिक्षा विभाग के 25 जनवरी, 2024 के एक सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, आर्य प्रोजेक्ट लेट्स चेंज के निदेशक थे, जिसने 20 जुलाई से 2 अक्टूबर, 2023 तक स्वच्छता मॉनिटर पहल चलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed