फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra minister girish mahajan challenges Uddhav Thackeray party shiv sena to win at least one lok sabha

Maharashtra: 'शेर की खाल पहनने से बिल्ली, शेर नहीं बन जाती', मंत्री की उद्धव को चुनौती- एक सीट जीतकर दिखाएं

Wed, 28 Feb 2024 03:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 28 Feb 2024 03:36 PM IST
सार

गिरीश महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री न सिर्फ महाराष्ट्र आ रहे हैं, बल्कि वे आज ही तीन राज्यों का दौरा करेंगे, जो भी उद्धव ठाकरे ने कहा है, उस पर सिर्फ नासमझ लोग विश्वास कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra minister girish mahajan challenges Uddhav Thackeray party shiv sena to win at least one lok sabha
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर तीखा हमला बोला है। मंत्री ने उद्धव ठाकरे को चुनौती दी है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में एक सीट जीतकर दिखाएं। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने ये भी कहा कि शेर की खाल पहन लेने से बिल्ली शेर नहीं बन जाती। उन्होंने शरद पवार को भी चुनौती दी कि उन्हें अपनी बेटी सुप्रिया सुले की सीट की भी चिंता करनी चाहिए। 
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कसा था पीएम मोदी पर तंज
दरअसल उद्धव ठाकरे ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी को महाराष्ट्र में हार का डर सता रहा है, इस वजह से वे बार-बार महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करने हैं। उद्धव ठाकरे के इस बयान पर एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए गिरीश महाजन ने कहा कि 'प्रधानमंत्री न सिर्फ महाराष्ट्र आ रहे हैं, बल्कि वे आज ही तीन राज्यों का दौरा करेंगे, जो भी उद्धव ठाकरे ने कहा है, उस पर सिर्फ नासमझ लोग विश्वास कर सकते हैं।' 
विज्ञापन


क्या बोले गिरीश महाजन
महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि 'मैं चुनौती देता हूं कि वे (उद्धव ठाकरे) एक लोकसभा सीट जीतकर दिखाएं। हम 400 से ज्यादा लोकसभा सीट जीतने का नारा दे चुके हैं। अगर कोई बिल्ली, शेर की खाल पहन ले तो वो शेर नहीं बन जाती। मैं शरद पवार को भी चुनौती देता हूं कि वे अपनी बेटी सुप्रिया सुले की बारामती लोकसभा सीट से जिताकर दिखाएं।' उद्धव ठाकरे की शिवसेना महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस भी सहयोगी हैं। अविभाजित शिवसेना ने 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 18 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, उनमें से सिर्फ पांच सांसद उद्धव ठाकरे के साथ हैं, बाकी 13 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed