{"_id":"6208d1d801bba56f801fd4ef","slug":"maharashtra-minister-eknath-shinde-s-security-beefed-up-after-threat-from-naxals","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मंत्री एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ाई गई, नक्सलियों ने दी थी धमकी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मंत्री एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ाई गई, नक्सलियों ने दी थी धमकी
Sun, 13 Feb 2022 03:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Feb 2022 03:09 PM IST
सार
नक्सलियों की ओर से मिले धमकी भरे पत्र के बाद मंत्री एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास पर यह पत्र शुक्रवार को पहुंचा था।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को नक्सलियों की धमकी के बाद, उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, कथित तौर पर नक्सलियों की ओर से शिंदे को एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इसमें गढ़चिरौली जिले में हुई नक्सलियों की मौत का बदला लेने की बात कही गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह पत्र शुक्रवार को शिंदे के आवास पर आया था। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री ने अपने बयान में कहा कि गढ़चिरौली में नक्सल समस्या से निपटने का एक मात्र तरीका विकास है। दरअसल, पिछले साल नवंबर में, गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ एक शीर्ष कमांडर सहित 26 नक्सली मारे गए थे। शिंदे ने कहा कि उन्हें इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी है।
विज्ञापन