{"_id":"658928cd6b6b659a4704c243","slug":"maharashtra-minister-dhananjay-munde-tests-positive-for-coronavirus-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना संक्रमित, लोगों से अजित पवार की अपील- घबराने की जरूरत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना संक्रमित, लोगों से अजित पवार की अपील- घबराने की जरूरत नहीं
Mon, 25 Dec 2023 01:25 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:25 PM IST
सार
कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन (20 दिसंबर) को वह कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
Dhananjay Munde
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों को घबराने से मना किया है।
उन्होंने कहा, 'मेरे कैबिनेट सहयोगियों में से एक धनंजय मुंडे कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। प्रशासन इसके लिए सावधानी बरत रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।' धनंजय मुंडे के कार्यालय ने भी उनके कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, वेरियंट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन हुए संक्रमित
कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन (20 दिसंबर) वह कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने कहा, 'मंत्री 21 दिसंबर को अपने घर गए, आइसोलेशन में रहे और डॉक्टरों के सुझाव के अनुसार दवाई भी ली। अब कोई लक्षण नहीं है। वह अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में उपस्थित हो रहे हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया, 'उनके कार्यालय के कुछ स्टाफ की भी तबीयत खराब हुई है, लेकिन हम प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए किसी से भी नहीं मिल रहे हैं। हममें से किसी में भी संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है।' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार रविवार को 656 कोरोनावायरस के मामले सामने आए। सक्रिय मामले अब बढ़कर 3,742 हो चुके हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने नए जेएन.1 स्ट्रेन को एक अलग वेरिएंट के तौर पर बताया है। महाराष्ट्र में रविवार को 50 नए कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए। उनमें से नौ मरीजों में जेएन.1 के लक्षण पाए गए।