फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Memorandums and letters with fake signature and seal of Chief Minister found, Case Registered

Maharashtra: CMO को मिले मुख्यमंत्री के जाली हस्ताक्षर और मोहर वाले ज्ञापन, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 29 Feb 2024 10:38 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Feb 2024 10:38 AM IST
सार

Maharashtra: मुख्यमंत्री कार्यालय को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जाली हस्ताक्षर और मोहर वाले ज्ञापन व पत्र मिलने के बाद मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Maharashtra: Memorandums and letters with fake signature and seal of Chief Minister found, Case Registered
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के जाली हस्ताक्षर और मोहर वाले कुछ ज्ञापन और पत्र मिले। इस बारे में कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठों को बताया। जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मरीन ड्राइव पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर के इस्तेमाल को लेकर सीएमओ के डेस्क अधिकारी की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 465, 468, 471 और 473 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मंत्रियों के इर्द-गिर्द घूमते हैं ठेकेदार: सुनील भुसरा
वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता और विधायक सुनील भुसरा ने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे के साथ बहुत मंत्री हैं, जिनके ठेकेदार यहां (सीएमओ) आते हैं। उनकी विभिन्न परियोजनाओं की मंजूरी के लिए वे जाली हस्ताक्षर, दस्तावेज और टिकट बनाते हैं। वे मंत्रियों के इर्द-गिर्द घूमते हैं और ऐसा करते हैं। हमने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के नेता ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस मुद्दे को विधानसभा के निचले सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सीएमओ में जाली मोहर और मुख्यमंत्री के फर्जी हस्ताक्षर का मुद्दा बहुत गंभीर है। पहले यह पता चला था कि एक फर्जी अधिकारी छह महीनों से सीएमओ में था। वडेट्टीवार ने सख्त कार्रवाई की मांग की। 


दोषी को बख्शा नहीं जाएगा: अजित पवार
उपमुख्यमंत्री अजित पवार न मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, सीएमओ ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियो को अधिक सतर्क रहने को कहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed