फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra may extend lockdown to end of May, hints CM Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र में मई के आखिर तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम उद्धव ने दिए संकेत

Fri, 08 May 2020 11:09 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 08 May 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra may extend lockdown to end of May, hints CM Uddhav Thackeray
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए इस बात का संकेत दिया कि राज्य के रेड जोन वाले क्षेत्रों में मई के आखिर तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


खासतौर पर मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरी इलाकों में जहां महाराष्ट्र के कुल मामलों के 90 फीसदी मामले सामने आए हैं। गौरतलब हो कि लॉकडाउन 3.0 की अवधि 17 मार्च को पूरी हो रही है। 
विज्ञापन



सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने पार्टी लाइन के उलट जाते हुए सरकार को इस बात पर सुझाव दिया कि कैसे स्थिति को और बेहतर ढंग से संभाला जा सकता है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के नेता प्रवीण डारेकर और वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि मुख्यमंत्री लॉकडाउन को बढ़ाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डारेकर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हालात गंभीर है और मई के अंत तक मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि लॉकडाउन को तब तक बढ़ाया जा सकता है। 

आंबेडकर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें राज्य द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया और कहा कि इस बात का अनुमान है कि मई के आखिर तक कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस बात की ओर इशारा किया कि लॉकडाउन बढ़ सकता है। 

कंटेनमेंट क्षेत्रों में एसआरपीएफ तैनात हो
मुख्यमंत्री को कोरोना पर सलाह देने वालों में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट क्षेत्रों में एसआरपीएफ को तैनात किया जाना चाहिए, खासतौर पर मुंबई में। 

कुछ अन्य नेताओं ने फंसे हुए प्रवासियों और प्रशासन में समन्वय की कमी की बात कही जिसके परिणामस्वरूप शराब की दुकानों और स्टैंडअलोन दुकानों को खोलने को लेकर संशोधित आदेश दिए गए।

शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय सही नहीं: देवेंद्र फडणवीस
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के हालात को लेकर कहा कि शहर में स्थिति विकट है। उन्होंने सायन अस्पताल में कोविड-19 वार्ड में भर्ती मरीजों के निकट ही मृत शरीरों को रखे जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मुंबई में शराब की दुकानों को खोले जाने का निर्णय सही नहीं था। 

पूर्व सीएम ने कहा कि एसिम्टोमैटिक मरीजों की भी जांच की जानी चाहिए। औद्योगिक क्षेत्र को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए। अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने के लिए बनाई गई योजनाओं पर काम फिर से शुरू हो जाना चाहिए।

राज ठाकरे ने बैठक में नहीं लगाया था मास्क
वहीं, राज ठाकरे सीएम के समक्ष अपनी बात रखने के बाद चले गए। बैठक में वह एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था। राज ने कहा कि राज्य को अपनी निकास योजना की घोषणा 10-15 दिन पहले ही कर देनी चाहिए ताकि लोग इस बात से अवगत हों कि किन चीजों की अनुमति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह लोगों के बीच भ्रम को खत्म करेगा। 

मुंबई में 20 में कोरोना मामलों में आएगी कमी: स्वास्थ्य मंत्री

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि मुंबई में अगले 15 से 20 दिन में कोविड-19 के मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। टोपे ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल यहां स्थिति पर विचार-विमर्श करने के लिए शहर में है।

मंत्री ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सभी वार्ड अधिकारी मौजूद थे। हमने उठाए जा रहे सुधारात्मक उपायों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल ने सुझाव दिया कि कंटेनमेंट जोन का निर्धारण किया जाना चाहिए और इन क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, जांच करने और इलाज की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से मुंबई में अगले 15 से 20 दिन में इस महामारी को नियंत्रित कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या 17,974 है जिनमें से 11,394 मामले केवल मुंबई से है। राज्य में हुई 694 मौतों में से 437 लोगों की मौत मुंबई में हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed