{"_id":"63d09815519bbf22346be128","slug":"maharashtra-mandakini-khadse-wife-of-senior-ncp-leader-eknath-khadse-granted-interim-bail-by-special-pmla-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: राकांपा नेता एकनाथ खडसे की पत्नी को मिली अंतरिम जमानत, भूमि घोटाले में ईडी कर रही है जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: राकांपा नेता एकनाथ खडसे की पत्नी को मिली अंतरिम जमानत, भूमि घोटाले में ईडी कर रही है जांच
Wed, 25 Jan 2023 08:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Jan 2023 08:16 AM IST
सार
मंदाकिनी के वकील मोहन टेकवड़े ने बताया कि कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। टेकवड़े ने बताया, अदालत ने मंदाकिनी खडसे को बिना अनुमति के देश नहीं छोड़ने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
मंदाकिनी खडसे (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहीं राकांपा नेता एकनाथ खडसे की पत्नी मंदाकिनी खडसे को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। ईडी की विशेष अदालत ने उनकी अंतरित जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। मंदाकिनी के वकील मोहन टेकवड़े ने बताया कि कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन
टेकवड़े ने बताया, अदालत ने मंदाकिनी खडसे को बिना अनुमति के देश नहीं छोड़ने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उन्हें जब भी बुलाया जाए जांच अधिकारी के सामने पेश होने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन
2016 का है मामला
मंदाकिनी खडसे पर 2016 में पुणे में कथित भूमि सौदे में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इससे पहले इसी मामले में मंदाकिनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन