{"_id":"646596dc03d9b357140c5486","slug":"maharashtra-man-murder-by-his-own-family-due-to-fed-up-with-his-alcohol-marijuana-addiction-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता की हद!: नशे के आदी व्यक्ति की बाप, भाई और बेटे ने ही पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या के बाद शव को जलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बर्बरता की हद!: नशे के आदी व्यक्ति की बाप, भाई और बेटे ने ही पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या के बाद शव को जलाया
Thu, 18 May 2023 01:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 18 May 2023 01:13 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि मृतक शराब और गांजे का आदी था और उसकी इस आदत से पूरा परिवार परेशान था।
विज्ञापन
Police
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल 35 वर्षीय बेटे की शराब की लत से परेशान परिवार ने ही उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को जला दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।
परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि परिवार ने ही युवक की हत्या की है। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के जालना की अंबड़ तालुका में रहने वाले युवक की 15 मई को अपने परिजनों से किसी बात को लेकर खेतों पर बहस हुई थी। बहस हाथापाई तक पहुंची और युवक के पिता, भाई और बेटे ने ही उसे बुरी तरह पीट दिया। पिटाई से युवक की मौत हो गई। जब परिजनों को पता चला कि उसकी मौत हो गई है तो उन्होंने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसके शव को जला दिया।
हालांकि पुलिस की जांच में परिजन पकड़े गए। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब और गांजे का आदी था और उसकी इस आदत से पूरा परिवार परेशान था। पुलिस ने आरोपियों को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।