फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Man create a fakes his death, kills a mentally unstable villager to get insurance of 5 million US dollar, police arrested

फर्जीवाड़े का पर्दाफाश : खुद का 50 लाख का बीमा कराया, फिर फिल्मी स्टाइल में कर दी ग्रामीण की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 26 Oct 2021 02:54 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 02:54 AM IST
सार

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी मदद करने के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले अमेरिका में रहता था।

विज्ञापन
Maharashtra: Man create a fakes his death, kills a mentally unstable villager to get insurance of 5 million US dollar, police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पुलिस ने किसी फिल्म की कहानी की तरह खुद की मौत का झूठा नाटक रचने वाले 54 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने 50 लाख रुपये की बीमे की रकम पाने के लिए यह नाटक किया। आरोपी ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक ग्रामीण की हत्या कर दी, जिसे उसने सांप के डंसने से हुई मौत बताया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की मदद करने वाले चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह भी बताया कि उक्त आरोपी पहले अमेरिका में रहता था।

विज्ञापन

 

यह घटना इस साल अप्रैल में अहमदनगर जिले की अकोले तहसील के राजूर गांव में हुई थी। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के मामले में मुख्य आरोपी की मदद करने के आरोप में चार अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए हैं। 

विज्ञापन


अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने कहा, मुख्य आरोपी प्रभाकर वाघचौरे पिछले 20 साल से अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहा था। उसने एक अमेरिकी फर्म से 50 लाख डॉलर का जीवन बीमा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी जनवरी 2021 में भारत आया था। उसके बाद वह अहमदनगर जिले के एक गांव धमनगांव पाट में अपने ससुराल में रहने लगा। वाघचौरे ने कथित तौर पर एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को मारने की साजिश रची। उसने इस साजिश में संदीप तालेकर, हर्षद लाहमगे, हरीश कुलाल और प्रशांत चौधरी को बीमे की रकम में हिस्सा देने का वादा करके शामिल किया।

 

पाटिल ने कहा कि वाघचौरे फिर राजूर गांव चला गया और किराए के मकान में रहने लगा। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एक जहरीला सांप लिया और मानसिक रूप से अस्थिर ग्रामीण को उस सांप से डंसवा दिया।

यह सुनिश्चित करने के बाद कि वह मर चुका है, आरोपी उसे अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने खुद को मृतक के परिजन के रूप में पेश किया। अस्पताल के रजिस्टर में उसका नाम प्रभाकर वाघचौरे के रूप में दर्ज करवाया। मृतक के परिजन के रूप में और उसका नाम प्रभाकर वाघचौरे के रूप में दर्ज किया गया।

आरोपियों ने अस्पताल कर्मियों आदि को बताया कि मृतक व्यक्ति यूएसए से आया था और अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव में रह रहा था। एसपी ने कहा, उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कानूनी दस्तावेज हासिल किए और उन्हें यूएसए भेज दिया, जहां उनके बेटे ने बीमा के लिए आवेदन किया। यहां वाघचौरे और अन्य लोगों ने उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार भी किया।
 

उन्होंने कहा कि अमेरिका स्थित फर्म को संदेह हुआ क्योंकि वाघचौरे ने उन्हें पहले भी धोखा देने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि फर्म ने दावे की पुष्टि के लिए जांचकर्ताओं को भारत भेजा और हमसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि उसके बाद जांच के दौरान पूरी साजिश का खुलासा हुआ।


 

पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने गुजरात के वडोदरा से वाघचौरे को गिरफ्तार किया है। इसके बाद, अन्य चार को भी हत्या सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed