फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Maharashtra News Maharashtra Updates mumbai thane pune politics crime MVA Mahayuti mumbai police

Maharashtra: फडणवीस बोले- मंत्री कोकाटे पर फैसला अदालत के आदेश के बाद; पालघर में प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू जब्त

Mon, 03 Mar 2025 12:24 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 03 Mar 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Maharashtra News Maharashtra Updates mumbai thane pune politics crime MVA Mahayuti mumbai police
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराए गए राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे पर फैसला विधानमंडल या राज्यपाल लेंगे। सीएम ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद ये फैसला होगा। सोमवार को सीएम फडणवीस ने कहा, कृषि मंत्री (कोकाटे) को दोषी ठहराया गया है और उच्च न्यायालय ने अभी तक फैसले पर कोई रोक भी नहीं लगाई है। ऐसे में अदालत के आदेश के बाद कोकाटे पर फैसला विधानमंडल या राज्यपाल ही लेंगे। बता दें कि एनसीपी विधायक कोकाटे को पिछले महीने नासिक की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा भी सुनाई गई थी। बाद में एक सत्र अदालत ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया। अब हाईकोर्ट मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर 5 मार्च को अपना फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन


पालघर में 6.32 लाख का प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू जब्त
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक राजमार्ग पर एक टेम्पो से 6.32 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किया गया है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने शनिवार को दहाणू क्षेत्र के चारोटी टोल नाका पर घोल गांव में निगरानी रखी और मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से गुजरते हुए टेम्पो को देखा। कासा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि टेम्पो को रोका गया और जांच के दौरान 6,32,900 रुपये मूल्य के गुटखा और तंबाकू उत्पादों के कई ब्रांड जब्त किए गए। वाहन को भी जब्त कर लिया गया और उसके चालक और सहायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के नियमों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ठाणे में बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
पुलिस ने ठाणे जिले में निरीक्षण के दौरान महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के कर्मियों पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शुक्रवार को हुई जब एमएसईडीसीएल की टीम भिवंडी तालुका के कुंडे गांव में गई थी। गणेश पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संदीपन सोनवणे ने बताया कि, बिजली कर्मियों के निरीक्षण के दौरान, उन्हें बिजली चोरी के मामले मिले, जिसमें लगभग आधा दर्जन घरों में बिजली के मीटर नहीं लगे थे। प्रोटोकॉल के अनुसार, कर्मियों ने अवैध बिजली आपूर्ति को काट दिया और कनेक्शन तारों को हटा दिया। अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई से कुछ लोग भड़क गए, जिन्होंने कथित तौर पर एमएसईडीसीएल कर्मियों से भिड़ गए, उन्हें गालियां दीं और उन पर हमला किया। इसके बाद एमएसईडीसीएल की टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन आरोपी अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उनका पीछा करते हुए पंचायत कार्यालय पहुंच गए और फिर से अधिकारियों के साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की, जिससे उनमें से कुछ घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को एमएसईडीसीएल टीम की तरफ से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन

कुत्ते को लेकर झगड़े के बाद बच्चों की पीटने के आरोप में महिला पर केस
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपने पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने अपने पड़ोसियों को गालियां देने और उनके तीन नाबालिग बच्चों की पिटाई करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को महिलाओं के एक समूह ने आरोपी से शिकायत की कि उसका कुत्ता शाहपुर इलाके में उनके इलाके में उपद्रव मचा रहा है। शहापुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उनकी चिंताओं को दूर करने के बजाय, आरोपी ने कथित तौर पर आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त की, शिकायतकर्ताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और जाति सूचक गालियां दीं।

इसके बाद उसने अपना गुस्सा अपने पड़ोसियों के नाबालिग बच्चों पर निकाला और उन पर शोर मचाने का आरोप लगाया, जिससे उसका पालतू कुत्ता परेशान हो रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने इसके बाद 3, 7 और 8 साल के तीन बच्चों पर कथित तौर पर हमला किया। पड़ोसियों की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने कहा, 'हमने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच की जा रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed