फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Lok Sabha Election Ajit Pawar asks support for Sunetra Pawar from Baramati

पत्नी के समर्थन में अजित पवार: बारामती के मतदाताओं से कहा, तीन बार बेटी को आपने चुना अब बहू को विजयी बनाएं

Wed, 10 Apr 2024 12:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 12:51 AM IST
सार

अजित ने कहा कि 1991 के लोकसभा चुनावों में आप लोगों ने अपने बेटे को चुना था, यानी मुझे। फिर आपने पिता को चुना, यानी पवार साहब को और बाद में आपने बेटी को लगातार तीन बार चुना। अब आप लोग जाएं और अपनी बहू सुनेत्रा को वोट देकर विजयी बनाएं।

विज्ञापन
Maharashtra Lok Sabha Election Ajit Pawar asks support for Sunetra Pawar from Baramati
Ajit Pawar - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनावों में जीत के लिए सभी पार्टियां जोर लगा रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने बारामती के मतदाताओं को अपना संदेश दिया। संदेश में उन्होंने अपनी पत्नी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मेरी चाचा की बेटी को तो तीन बार चुना है। लेकिन अब उनकी बहू को चुना जाना चाहिए। गौरतलब है कि बारामती पवार परिवार का गृहक्षेत्र है। इस बार बारामती में अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन

बारामती में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंगलवार को अजित ने कहा कि आप इतने लंबे समय से पवार परिवार के साथ हैं। अब इस चुनाव में आप क्या करेंगे, इस बारे में तो सोचा होगा क्योंकि इस बार तो एक ही परिवार से दो उम्मीदवार हैं। आप सोच रहे होंगे कि किसे समर्थन दें, किसे वोट दें। आप लोगों को कुछ नहीं करना सिर्फ मतदान केंद्र पर जाना है और सुनेत्रा पवार के समर्थन में वोट देना है। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग सुनेत्रा को वोट करेंगे तो आप लोगों की परंपरा भी नहीं टूटेगी। 

विज्ञापन

सात मई को बारामती में चुनाव
अजित ने कहा कि 1991 के लोकसभा चुनावों में आप लोगों ने अपने बेटे को चुना था, यानी मुझे। फिर आपने पिता को चुना, यानी पवार साहब को और बाद में आपने बेटी को लगातार तीन बार चुना। अब आप लोग जाएं और अपनी बहू सुनेत्रा को वोट देकर विजयी बनाएं। बता दें, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। बारामती में 7 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज ठाकरे के भाजपा के समर्थन पर कांग्रेस की चुटकी 
इसके अलावा, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को कहा कि मनसे प्रमुख के एनडीए को समर्थन देने से महाविकास अघाड़ी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जब राज ठाकरे ने दिल्ली का दौरा किया तो साफ हो गया था कि वे भाजपा के साथ जाएंगे। हालांकि, हमें यह उम्मीद नहीं थी कि इतने जल्दी एक बाघ मेमना बन जाएगा। उन्होंने कहा कि 2019 में ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे थे लेकिन अब वे प्रधानमंत्री का समर्थन कर रहे हैं, यहां शायद कुछ गड़बड़ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed