फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra live updates fadnavis got summon, raut says we are busy in goa, uddhav to take charge

महाराष्ट्र Update: उद्धव बोले, सीएम पद ठुकराता तो बालासाहब ठाकरे की नालायक औलाद कहलाता

Fri, 29 Nov 2019 11:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 29 Nov 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra live updates fadnavis got summon, raut says we are busy in goa, uddhav to take charge
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसके तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह कहकर हलचल पैदा कर दी है कि महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हुई अब हम सभी गोवा में व्यस्त हैं। उनके इस बयान पर गोवा के उप-मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर का कहना है कि वह सपने देख रहे हैं। गोवा के लोगों के पास एक मजबूत सरकार है। अबतक का अपडेट- 

विज्ञापन


सीएम ठाकरे ने ली बैठक 


पदभार संभालने के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनता से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और पैसे की बर्बादी रोकने का भी निर्देश दिया। बैठक के बाद उद्धव ने कहा- मैं आज पहली बार मंत्रालय आया हूं। अधिकारियों के साथ बैठक की। मैंने उनसे कहा कि टैक्स देने वाली जनता का पैसा ठीक तरह से खर्च हो और इसे बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र में एक पैसे की हेराफेरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आरे में मेट्रो शेड का काम रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


उद्धव ने कहा कि मैं महाराष्ट्र का पहला सीएम हूं जिसका जन्म मुंबई में हुआ। ये बात मेरे दिमाग में चल रही है कि मैं मुंबई के लिए क्या कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अचानक ही सीएम बन गया। जब यह जिम्मेदारी मेरे पास आई, अगर मैं इससे भागता तो मुझे बालासाहब ठाकरे की नालायक औलाद कहा जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन








मंत्रालय में मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में ठाकरे ने कहा कि यह (भगवा) उनका पसंदीदा रंग है जो किसी भी लॉन्ड्री में धुलाई से जाएगा नहीं। मुख्यमंत्री से यह सवाल भगवा रंग के कुर्ते के बारे में किया गया था जो उन्होंने पहन रखा था।

-आदित्य ठाकरे ने कहा कि आरे कार शेड प्रोजेक्ट रोक दिया गया है। सभी मुंबईवासी इस फैसले से खुश हैं। विकास कार्य जारी रहेंगे लेकिन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले काम रोके जाएंगे। 



विधानसभा का विशेष सत्र कल 

एनसीपी विधायक दिलीप वलसे पाटिल को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। कल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। 

शनिवार को होगा बहुमत परीक्षण

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाडी सरकार का शनिवार को बहुमत परीक्षण होगा। विधानसभा सूत्रों का कहना है कि वह शनिवार का बहुमत परीक्षण हो सकता है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे को तीन दिसंबर तक बहुमत साबित करने के लिए कहा है। 

उद्धव ठाकरे ने संभाला कार्यभार

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।
 


कल बहुमत साबित करेगी उद्धव सरकार

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत साबित करेगी। विधान भवन के एक अधिकारी ने बताया कि विश्वास मत की प्रक्रिया दोपहर बाद होगी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिए तीन दिसंबर तक का वक्त दिया है।

पहली बैठक में बहुमत साबित करने पर क्यों हुई चर्चा

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की नवगठित सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में उसने किसानों को राहत देने पर चर्चा करने के बजाय बहुमत साबित करने पर चर्चा करना जरूरी समझा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'नई सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में परेशान किसानों की मदद कैसे की जाए इस पर विचार करने के बजाय बहुमत कैसे साबित करें इस पर चर्चा की। तो फिर आंकड़े होने का दावा ही क्यों किया था?'

सरकार के पास बहुमत है: अब्दुल सत्तार

शिवसेना के अब्दुल सत्तार ने कहा, 'कल बहुमत परीक्षण हो सकता है। हम तैयार हैं। पहले हमारे पास 162 विधायकों का समर्थन था। अब यह संख्या 170 हो गई है। यह संख्या और बढ़ेगी। लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इस सरकार के पास बहुमत है। ये तीनों पार्टियां पांच साल अच्छा प्रदर्शन करेंगी और अगले 10 सालों तक सत्ता में रहेंगी।'

संजय राउत देख रहे हैं सपने: मनोहर अजगांवकर 

गोवा के उप-मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर ने गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के साथ शिवसेना के गठबंधन को लेकर कहा, 'संजय राउत ने विजय सरदेसाई के साथ गठबंधन करके चुनाव में उतरेंगे। उन्हें पता चल जाएगा कि गोवा के लोग क्या हैं। संजय राउत सपने देख  रहे हैं। सच्चाई यह है कि गोवा के लोगों के पास एक मजबूत सरकार है। भाजपा सरकार के काम को देखते हुए, कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में आए। प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। हम न केवल इस पांच साल के कार्यकाल को पूरा करेंगे, बल्कि अगले पांच साल का कार्यकाल भी हमें ही मिलेगा।'

महाराष्ट्र में जो हुआ, गोवा में भी हो सकता है: विजय सरदेसाई

गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई ने कहा, 'घोषणा करने के बाद सरकारें नहीं बदलतीं। यह अचानक होता है। महाराष्ट्र में जो हुआ वैसा गोवा में भी हो सकता है। विपक्ष को साथ आना चाहिए। हम संजय राउत से मिले। महा विकास अघाड़ी का गठन हुआ जिसे गोवा तक भी बढ़ाया जाना चाहिए।'

अब गोवा में होगा चमत्कार

संजय राउत ने कहा, 'गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई तीन विधायकों सहित शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। गोवा में एक नया राजनीतिक फ्रंट आकार ले रहा है जैसा कि महाराष्ट्र में हुआ। जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देगा।'  शिवसेना नेता ने आगे कहा, 'यह पूरे देश में होगा। महाराष्ट्र के बाद अब गोवा की बारी है। इसके बाद हम अन्य राज्यों में जाएंगे। हम इस देश में एक गैर-भाजपा राजनीतिक मोर्चा बनाना चाहते हैं।'

राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामले छुपाने की वजह से मिले समन पर कहा, 'मुझे मालूम नहीं। हमलोग अभी गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं। महाराष्ट्र की राजनीति खत्म।' बता दें फडणवीस पर आरोप है कि उन्होंने हलफनामे में अपने ऊपर दर्ज मामलों की जानकारी नहीं दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed