फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Legislative Council send list of 12 seats of Governor quota to Raj Bhavan

महाराष्ट्रः विधान परिषद में राज्यपाल कोटे की 12 सीटों की सूची राजभवन भेजने की मिली मंजूरी

Thu, 29 Oct 2020 09:38 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Oct 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Legislative Council send list of 12 seats of Governor quota to Raj Bhavan
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में राज्यपाल कोटे की 12 विधान परिषद सदस्यों की सूची जल्द ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजी जाएगी। राज्य की महा विकास आघाडी सरकार ने गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी मंजूरी दी। लेकिन, इन 12 नामो का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में बीते जून महीने से राज्यपाल के कोटे वाली विधान परिषद की 12 सीटें रिक्त है। राज्यपाल संविधान के प्रावधानों के मुताबिक साहित्य, कला, सहकारिता व समाजसेवा से जुड़े 12 लोगों को विधान परिषद सदस्य के तौर पर नामित कर सकते हैं। लेकिन महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल इस अधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक तौर पर करते रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि राज्यपाल मनोनित विधान परिषद की 12 सीटों के लिए प्रस्ताव भेजने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी के तीनों दल (शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी) मिलकर उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे। इसलिए कौन-कौन विधान परिषद के मनोनीत किए जाएंगे। इसकी सूची जल्द ही सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद लिफाफे में है किसका नाम
सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में जिन 12 नामों को राज्यपाल के पास भेजा जाना है। उन्हें काफी गोपनीय रखा गया है। कांग्रेस व एनसीपी की तरफ से बंद लिफाफे में मुख्यमंत्री को अपने उम्मीदवारों के नाम सौपे गए हैं। सत्ताधारी तीनों दलों के बीच चार-चार सीटों का बंटवारा हुआ है। इन सीटों के लिए तीनों दलों के सैकड़ों नेताओं ने अपने-अपने पार्टी के पास आवेदन भेजे थे।


इसलिए नामों को लेकर इन तीनों पार्टियों की ओर से भी गोपनीयता बरती जा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात नॉट रिचेबल रहे। वहीं, पार्टी नेताओं को भी इन नामों की भनक नहीं लगने दी जा रही है।

इन नेताओं को मिल सकता है मौका
सूत्रों के अनुसार विधान परिषद के लिए जिन लोगों को विधान परिषद सदस्य मनोनीत करने की सिफारिश की गई है उनमें शिवसेना की तरफ से पार्टी सचिव मिलिंद नार्वेकर, युवा सेना के पदाधिकारी राहुल कनाल, पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर, पूर्व विधायक सुनील शिंदे, सचिन अहिर, विजय करंजीकर, अभिनेता आदेश वांदेकर, कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री नसीम खान, पार्टी प्रवक्ता सचिन सावंत, मोहन जोशी, उर्मिला मांतोडकर, मुजफ्फर हुसैन, एनसीपी में भाजपा छोड़ कर आए पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे, राजू शेट्टी, गायक आनंद शिंदे और उत्तम जानकर के नाम शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed