फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Lady constable beats up women riding triple-seat on motorbike, later apologises

Maharashtra: दोपहिया वाहन पर तीन महिलाएं कर रहीं थी सफर, महिला कॉन्स्टेबल ने जमकर की पिटाई; बाद में मांगी माफी

Wed, 25 Jun 2025 11:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 Jun 2025 11:25 AM IST
सार

लातूर के रेनापुर नाका पर शूट किए गए क्लिप में कॉन्स्टेबल को तीनों महिलाओं पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए देखा गया। बाद में कान्स्टेबल ने तीन महिलाओं में से एक को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन
Maharashtra: Lady constable beats up women riding triple-seat on motorbike, later apologises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक महिला ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने सड़क नियमों का उल्लंघन करते हुए दोपहिया वाहन पर सवार तीन युवतियों की पिटाई कर दी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कॉन्स्टेबल प्रणिता मुसने को स्कूटर पर तीन को बैठाकर सवारी करते हुए पकड़ी गई महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए देखा गया। यह पूरी तरह से कानून के खिलाफ है। लातूर के रेनापुर नाका पर शूट किए गए क्लिप में कॉन्स्टेबल को तीनों महिलाओं पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए देखा गया। बाद में कान्स्टेबल ने तीन महिलाओं में से एक को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद मुसने ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि वह पिछले ढाई साल से यातायात विभाग में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी बेटियों को ट्यूशन क्लास के लिए छोड़ने के बाद अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। मैंने देखा कि तीन महिलाएं एक दोपहिया वाहन पर लापरवाही से गाड़ी चला रही थीं।' कॉन्स्टेबल ने दावा किया कि जब उसने महिलाओं से सुरक्षित यात्रा करने के लिए कहा, तो उन्होंने उसे अपने काम से मतलब रखने को कहा। 
विज्ञापन


मुसने ने कहा, 'उन्होंने असुरक्षित यात्रा के लिए उन्हें समझाया और तीन लोगों के साथ एक स्कूटर पर सफर करने से मना किया। इसके बाद भी वे नहीं मानीं। उनमें पीछे बैठी महिलाओं में से एक महिला तो ठीक से बैठी भी नहीं थी।' कॉन्स्टेबल ने कहा कि उसने महिलाओं का पीछा किया और जब वे राज्य परिवहन की बस के सामने रुकीं, तो उन्हें पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसने ने कहा कि मैंने महिला को थप्पड़ मारा। उन्होंने कहा कि उस समय उसने एक मां की तरह व्यवहार किया, न कि एक पुलिस कॉन्स्टेबल की तरह। उन्होंने कहा, 'मैंने जो भाषा का इस्तेमाल किया, वह भी गलत थी और मैं महिलाओं और उनके माता-पिता से माफी मांगती हूं। मेरा इरादा गलत नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed