{"_id":"5c250679bdec22569e113593","slug":"maharashtra-kevel-3-fire-broke-out-in-sargam-society-in-chembur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : चेंबूर में लगी भीषण आग पर देर रात पाया जा सका काबू, सात लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : चेंबूर में लगी भीषण आग पर देर रात पाया जा सका काबू, सात लोगों की मौत
Thu, 27 Dec 2018 10:36 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेंबूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेंबूर
Published by: यशवीर सिंह
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
चेंबूर की सरगम सोसाइटी में लगी आग
- फोटो : ANI
गुरुवार शाम को मुंबई के चेंबूर इलाके में तिलक नगर के गणेश गार्डन स्थित सरगम सोसाइटी में भीषण आग लग गई। आग सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर लगी। घटना में मृत लोगों की संख्या बढ़ कर सात हो गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य अभी भी जारी है।
विज्ञापन
डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर वीएन पाणिग्रही ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आठ फायर इंजन, एक पानी का टैंकर और कई एंबुलेंस मौके पर भेज दी गई थीं। उन्होंने कहा कि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है, कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।
विज्ञापन
V N Panigrahi, Deputy CFO Mumbai on fire that broke out in Sargam Society in Chembur yesterday night: We received a call on 7:46pm. 8 fire engine,1 water tanker & several ambulances were rushed to the spot. The fire has been doused completely, cooling down operation underway." pic.twitter.com/TnRGCkKLW4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 27, 2018
बता दें कि आग जिस जगह लगी वह एक रिहायशी इलाका है। आग गुरुवार शाम करीब 7 बजकर 50 मिनट पर लगी। आग लेवल-3 की बताई जा रही है। आग की चपेट में आकर घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।