फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Jolt to BJP as NCP wins mayoral election in Sangli

महाराष्ट्र : सांगली में भाजपा को लगा झटका, राकांपा ने जीता महापौर का चुनाव

Tue, 23 Feb 2021 10:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 23 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Jolt to BJP as NCP wins mayoral election in Sangli
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगम से महापौर का पद भगवा पार्टी से छीन लिया है। नगर निगम में भाजपा बहुमत में है।

विज्ञापन


राकांपा के दिग्विजय सूर्यवंशी को नगर निकाय का महापौर निर्वाचित किया गया। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षदों ने उनके पक्ष में मतदान किया था।
विज्ञापन


राकांपा के जिला अध्यक्ष संजय बजाज ने बताया कि नगर निकाय में 78 सदस्य हैं। निर्वाचन के दौरान राकांपा उम्मीदवार को 39 मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा के धीरज सूर्यवंशी को 36 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षदों ने राकांपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया जबकि दो मतदान से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या 43 थी जबिक राकांपा के पास 34 सदस्य थे। उन्होंने बताया कि राकांपा मतदान के दौरान सात मतों का प्रबंधन करने में सफल रही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के उमेश पाटिल को उप महापौर चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed