फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Jharkhand Assembly Election Results Women focused Schemes Ladki Bahin and Maiyya Yojana news analy

BJP: जीत चाहिए तो महिलाओं को खुश करना पड़ेगा, चुनाव परिणाम का बड़ा निष्कर्ष

Sat, 23 Nov 2024 02:40 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Jharkhand Assembly Election Results Women focused Schemes Ladki Bahin and Maiyya Yojana news analy
महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव के नतीजे। - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र हो या झारखंड, हर जगह से एक ही संदेश आया है कि किसी भी पार्टी को चुनाव जीतना है तो उसे महिला मतदाताओं को खुश करना पड़ेगा। उनके लिए विशेष योजनाएं भी बनानी पड़ेंगी और उन्हें आर्थिक शक्ति भी देनी पड़ेगी। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल करता हुआ दिखाई पड़ रहा है। इसके पीछे एकनाथ शिंदे सरकार के द्वारा चलाई गई लाड़की-बहिन योजना को जिम्मेदार बताया जा रहा है। सरकार ने इस योजना के अंतर्गत राज्य की 21 वर्ष से 65 वर्ष की महिलाओं को 1250 रुपये दिए जाते हैं। शिंदे सरकार ने चुनाव जीतने पर यह राशि बढ़ाकर तीन हजार करने की घोषणा की थी। माना जा रहा है कि इस योजना ने महिलाओं को भाजपा गठबंधन के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया है। 
विज्ञापन


झारखंड के चुनाव परिणाम भी बता रहे हैं कि हेमंत सोरेन सरकार की मैया सम्मान योजना ने राज्य की महिलाओं को सोरेन सरकार के पीछे एकजुट कर दिया। चुनाव आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों में 68 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भी महिला मतदाताओं ने 30 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक मतदान किया था। 
विज्ञापन


इसी वोटर वर्ग को ध्यान में रखते हुए हेमंत सोरेन सरकार ने मईया सम्मान योजना लागू की थी। इस योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है। अब चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि हेमन्त सोरेन सरकार की यह योजना उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों पर भारी पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता सारिका जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक तौर पर मजबूत बनाने की बात कहते हैं। लखपति दीदी योजना, जनधन योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते खुलवाना, महिला नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देना, महिलाओं को संसद-विधानसभा में एक तिहाई आरक्षण देने के लिए कानून बनाने का काम करके मोदी सरकार ने यह बात बता दिया है कि वह महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 


सारिका जैन ने कहा कि महिलाओं के लिए 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साफ कर दिया था कि वे महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रखने की सोच रखते हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर भी मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता की थी। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश की महिलाएं भाजपा को लगातार आगे बढ़ा रही हैं और यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed