फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Jharkhand Assembly Election Bypolls Updates MVA Mahayuti JMM BJP Congress political news in Hindi

Polls Updates: महाराष्ट्र में 10 हजार किलो से अधिक चांदी जब्त; कांग्रेसियों ने EVM ले जा रही कार पर बोला धावा

Thu, 21 Nov 2024 03:12 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 21 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Jharkhand Assembly Election Bypolls Updates MVA Mahayuti JMM BJP Congress political news in Hindi
चुनाव अपडेट्स। - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के दिन धुले जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 10,080 किलोग्राम चांदी जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


नासिक के विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि थलनेर थाना क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान सुबह करीब छह बजे नागपुर की ओर जा रहे एक ट्रक से यह जब्ती की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों और आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। दत्रात्रेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चांदी किसी बैंक की है। उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईवीएम ले जा रही कार पर किया हमला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम मतदान संपन्न होने के बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को नागपुर के ‘स्ट्रांग रूम’ ले जा रही एक कार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मध्य नागपुर निर्वाचन क्षेत्र के किल्ला में हुई जब चुनाव अधिकारी मतदान केंद्र संख्या 268 से ईवीएम को कार में रखकर उसे ‘स्ट्रांग रूम’ ले जा रहे थे।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिस ईवीएम को कार से ले जाया जा रहा था, उसे इस हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उनके अनुसार, उसका इस्तेमाल मतदान में नहीं किया गया था और उसे जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाने के लिए रखा गया था। 

वहीं, विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर दावा किया कि ईवीएम को एक दस्तावेज का प्रिंट लेने के लिए फोटोकॉपी की दुकान पर ले जाया जा रहा था और उन्होंने मशीनों को संभालने में प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर चुनाव दल के अधिकारियों से सवाल करना शुरू दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता कार पर पथराव करने लगे, जिसके बाद तनाव बढ़ गया।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कार में बैठे अधिकारियों पर हमला किया गया था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। इस बीच, इस घटना को लेकर कोतवाली थाने के बाहर भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी बहस हुई।

ठाणे के मतदान केद्र पर 113 वर्षीय महिला ने डाला वोट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के दौरान ठाणे शहर में 113 वर्षीय महिला विथाबाई पाटिल एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनकी पुत्रवधुएं एवं पोते-पोतियों समेत परिवार के अन्य सदस्य भी थे।

इस दौरान विथाबाई पाटिल के पुत्र शरद पाटिल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में उनकी मॉं की सक्रिय भागीदारी उनके जीवंत होने का प्रमाण है। विथाबाई के मतदान केंद्र पर पहुंचने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed