Election Updates: शिवसेना में शामिल हुईं कांग्रेस विधायक; 7994 उम्मीदवारों के नामांकन मिले वैध
Maharashtra, Jharkhand Election 2024 Updates: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव पर इस समय सबकी निगाहें बनी हुईं है। विभिन्न पार्टियां व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आइये जानते हैं चुनाव से जुड़े अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव को लेकर इस दिनों देश की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। महाराष्ट्र में एक चरण तो झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। आइये जानते हैं कि उपचुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर देश में क्या चल रहा है...
बीएमसी के पूर्व नेता विपक्ष भाजपा में शामिल हुए
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में विपक्ष के नेता रहे और मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राजा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
#WATCH | Mumbai: Former Congress leader and former LoP of Mumbai Municipal Corporation Ravi Raja joins BJP in the presence of Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis. pic.twitter.com/pHy1KJuSZf
— ANI (@ANI) October 31, 2024
वरिष्ठ भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने राजा का पार्टी में स्वागत किया। राजा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और इस तरह से देश की सबसे पुरानी पार्टी के साथ उनका 44 साल का रिश्ता खत्म हो गया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। रवि राजा ने कहा कि मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार ने मुझे मुंबई बीजेपी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मैं मुंबई से महायुति उम्मीदवार के लिए प्रचार करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि उम्मीदवार जीत जाए। कांग्रेस पार्टी द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। टिकट योग्यता के आधार पर नहीं दिए जा रहे हैं।
पार्टी की संभावनाएं मजबूत होंगी: शेलार
आशीष शेलार ने कहा, ‘राजा मुंबई से जुड़े मुद्दों के संदर्भ में एक विश्वकोश की तरह हैं। वह हमारे पुराने मित्र है। राजा और उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल होने के फैसले से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की संभावनाएं मजबूत होंगी।’
वीबीए प्रमुख प्रकाश आंबेडकर सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती
वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर को गुरुवार को सीने में दर्द होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी ने लोगों से दलित नेता के परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया।
वीबीए ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘(प्रकाश) आंबेडकर को सीने में दर्द के बाद बृहस्पतिवार तड़के पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में रक्त का थक्का जम जाने को लेकर उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर है।’
पार्टी ने कहा कि आंबेडकर के तीन से पांच दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने की संभावना है। इसलिए पार्टी की चुनाव समन्वय समिति, घोषणापत्र समिति और मीडिया एवं शोध विभाग की मदद से वीबीए की प्रदेश अध्यक्ष रेखा ताई ठाकुर अगले कुछ दिनों तक वीबीए के (विधानसभा प्रचार) अभियान की अगुवाई करेंगी।
भाजपा नेता से नामांकन वापस लेने का किया अनुरोध: सरमा
#WATCH | Jamtara, Jharkhand: On BJP leader Satyanand Jha filing his nomination as an independent candidate for Jharkhand assembly elections, Assam Chief Minister and BJP co-in-charge for Jharkhand Assembly elections Himanta Biswa Sarma says, "We could give ticket to only one… pic.twitter.com/BG4w3n9v5D
— ANI (@ANI) October 31, 2024
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता सत्यानंद झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम केवल एक ही व्यक्ति को टिकट दे सकते हैं। पार्टी उन्हें टिकट नहीं दे सकी, इसलिए सत्यानंद झा ने नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इस बार झारखंड के लिए बीजेपी का सरकार बनाना बहुत जरूरी है। मैं यहां उनसे अपना नामांकन वापस लेकर पार्टी की मदद करने का अनुरोध करने आया हूं। हमने यह भी कहा है कि उन्हें राज्य या केंद्र सरकार में एक अच्छा और सम्मानित पद दिया जाएगा वे अपने कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद निर्णय लेंगे।
राज ठाकरे को सता रही बेटे की चिंता: संजय राउत
शिवसेना (उद्धव) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे भाजपा की प्रशंसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह अपने बेटे अमित ठाकरे को लेकर चिंतित हैं। अमित ठाकरे मुंबई के माहिम से एमएनएस उम्मीदवार हैं। चुनाव के बाद एमएनएस और भाजपा एक साथ आएंगे और अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। संजय राउत ने कहा कि कोई उस व्यक्ति की मानसिकता को समझ सकता है जिसका बेटा चुनाव लड़ रहा है। जिसने कभी कहा था कि भाजपा को महाराष्ट्र से बाहर कर देना चाहिए और अमित शाह और नरेंद्र मोदी को राज्य में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए, वह अब भाजपा की प्रशंसा कर रहा है। राज ठाकरे जानते हैं कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी का मुख्यमंत्री होगा। गौरतलब है कि राज ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था। बाद में उन्होंने अपना रुख बदल लिया।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से हटाने की मांग की है। कांग्रेस लगातार महाराष्ट्र की डीजीपी को पद से हटाने की मांग कर रही है।
Congress has again written to the Election Commission demanding the removal of Maharashtra DGP Rashmi Shukla from her post of Director General of Police (DGP), in Maharashtra. pic.twitter.com/04rhjYId2q
— ANI (@ANI) October 31, 2024
चुनाव के बाद भी हम जश्न मनाएंगे: सरमा
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Assam CM & BJP co-in-charge for Jharkhand Assembly elections Himanta Biswa Sarma says, "I extend greetings to the people of Jharkhand on #Diwali...We (BJP) will celebrate today as well as after the election results...I believe that election… pic.twitter.com/urWJKKldvO
— ANI (@ANI) October 31, 2024
हम महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रहे: परमेश्वर
#WATCH | Karnataka Minister G Parameshwara says, "We are going to form the government in Maharashtra. Our alliance is working very well. We have the opportunity to win this time and Congress has contested in 103 constituencies out of that majority of it...I won't be surprised if… https://t.co/dIoLebsjtx pic.twitter.com/uAI1PfIAD4
— ANI (@ANI) October 31, 2024
टिकट न मिलने पर शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुईं कांग्रेस विधायक
कांग्रेस की कोल्हापुर उत्तर सीट से विधायक जयश्री जाधव गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं। उनको कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। वे अपने बेटे सत्यजीत के साथ पार्टी में शामिल हुईं। उनको पार्टी का उपनेता और महिला विंग का प्रभारी बनाया गया। जयश्री अपने पति चंद्रकांत जाधव की मृत्यु के बाद 2022 में उपचुनाव में कोल्हापुर उत्तर से विधायक चुनी गईं। सीएम शिंदे ने कहा कि उनके आने से कोल्हापुर में पार्टी मजबूत होगी। जाधव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के कारण वह शिवसेना में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार परंपरागत रूप से शिवसेना से जुड़ा था लेकिन चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद उनके पति कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
भाजपा नेता शेलार का नवाब मलिक पर हमला
मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने एनसीपी नवाब मलिक पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक जमानत पर हैं और उन्हें यह याद रखना चाहिए। सरकार तो बनानी ही है और इसका गठन तीनों पार्टियां मिलकर करेंगी। अजित पवार को नवाब मलिक को टिकट नहीं देना चाहिए था। महाराष्ट्र में कई लोग हैं जो ऐसा सोचते हैं। उनके खिलाफ जिस तरह के गंभीर आरोप हैं, उन्हें कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा ने अपना रुख साफ कर दिया है। महाराष्ट्र दाऊद जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी के खिलाफ है। इसके बावजूद अगर उसे टिकट दिया गया है तो बीजेपी ऐसे लोगों के साथ नहीं जुड़ सकती। हम उनके खिलाफ उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे।
आशीष शेलार ने कहा कि हर चुनाव अपनी अनूठी चुनौतियां लेकर आता है। हम जमीन पर ही चुनौतियों का सामना करने की कार्यशैली में विश्वास करते हैं। लोकसभा चुनाव में मुद्दे अलग थे। महायुति बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले राहुल गांधी को चैत्य भूमि जाना चाहिए और बाबा साहब अंबेडकर से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरक्षण खत्म करने की बात कही थी। उन्हें यह अधिकार किसने दिया? अगर राहुल गांधी मुंबई या महाराष्ट्र आ रहे हैं तो हम उनके सामने सवाल उठाएंगे और जवाब मांगेंगे। उन्हें महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। हम उद्धव ठाकरे से कहेंगे कि वे कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा वीर सावरकर के अपमान पर राहुल गांधी से कांग्रेस का रुख पूछें। अगर जरूरत पड़ी तो हम राहुल गांधी को इसका जवाब देने के लिए आंदोलन भी करेंगे।
मिलिंद देवड़ा को वर्ली से टिकट मिलने पर भाजपा प्रमुख शेलार ने कहा कि मिलिंद देवड़ा वर्ली को आदित्य ठाकरे से बेहतर जानते हैं। देवड़ा वहां से सांसद रहे हैं। वह अपने पिता के समय से ही वहां सक्रिय हैं। आदित्य ठाकरे पिछले पांच साल से ही वर्ली के बारे में जानते हैं। सत्ता विरोधी लहर आदित्य ठाकरे के लिए है, इसलिए मिलिंद देवड़ा आसानी से जीत जाएंगे।
कांग्रेस और शिवसेना उम्मीदवार ने एक-दूसरे के खिलाफ खारिज कीं आपत्तियां
उल्हासनगर में वाहन से 17 लाख रुपये की नकदी जब्त
7994 उम्मीदवारों के नामांकन वैध मिले
महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में 7994 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए। चुनाव अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने कहा कि 921 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अवैध पाए गए। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्तूबर को शुरू हुई और 29 अक्तूबर को समाप्त हुई। कागजात की जांच 30 अक्तूबर को की गई। जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि चार नवंबर है।