फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Jarange alleges that Marathas who do not vote for BJP are being harassed, demands action

Maharashtra: जरांगे का आरोप- भाजपा को वोट न देने वाले मराठों को किया जा रहा प्रताड़ित, कार्रवाई की मांग की

Sun, 09 Jun 2024 02:19 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 09 Jun 2024 02:19 PM IST
सार

रविवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री देंवेंद्र फडणवीस से कुछ लोगों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। ये लोग लोकसभा चुनाव में बीड में भाजपा को वोट न देने पर मराठों पर हमला कर रहे थे।

विज्ञापन
Maharashtra: Jarange alleges that Marathas who do not vote for BJP are being harassed, demands action
मनोज जरांगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रविवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री देंवेंद्र फडणवीस से कुछ लोगों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने शिकायत की कि ये लोग लोकसभा चुनाव में बीड में भाजपा को वोट न देने पर मराठों पर हमला कर रहे थे।
विज्ञापन


जरांगे ने शनिवार को अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। जिसमें मसौदा अधिसूचना के क्रियान्वयन की मांग की गई। इसमें मराठा समुदाय के सभी रक्त संबंधियों को कुनबी के रूप में मान्यता दी गई है। साथ ही कुनबी को मराठा के रूप में पहचानने के लिए कानून बनाने की मांग की गई है। अंतरवाली सारथी गांव में अपने अनिश्चितकालीन अनशन के दूसरे दिन जरांगे ने दावा किया कि बीड जिले के कुछ गांवों में मराठों पर भाजपा की पंकजा मुंडे को वोट न देने पर हमला किया जा रहा है। हाल ही में हुए चुनावों में एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार बजरंग सोनावणे से हार गई थीं।
विज्ञापन


 मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीड के पुलिस अधीक्षक से ऐसी हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने बताया कि भाजपा को वोट न देने पर मराठों को प्रताड़ित किया गया। साथ ही मराठा युवाओं से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि मराठा हितों का विरोध करने वाले नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुनबी, एक कृषि समूह है। जो पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आता है। मनोज जरांगे की मांग है कि सभी मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। जिससे वे कोटा लाभ के पात्र बन सकें। कार्यकर्ता ने मराठों को खेती पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। खासतौर पर बुवाई के मौसम के दौरान और अंतरवाली सारथी में विरोध स्थल पर उनके साथ शामिल न हों।


इस बीच अंतरवाली सारथी गांव की ग्राम पंचायत ने जरांगे के विरोध का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। हालांकि जिला प्रशासन को ग्रामीणों के एक वर्ग ने पहले ही ज्ञापन सौंप दिया था। ज्ञापन में सांप्रदायिक सद्भाव के लिए संभावित खतरे का हवाला देते हुए गांव में जरांगे के विरोध को अनुमति न देने का आग्रह किया गया था। इससे पहले कार्यकर्ता ने 10 से 26 फरवरी के बीच आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन किया था। 20 फरवरी को महाराष्ट्र विधानसभा ने मंगलवार को सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया, जिसमें शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए एक अलग श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed