फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Jalna cops to take help of TN police to solve theft of idols from temple

Maharashtra: राम मंदिर से दस मूर्तियां चोरी, तमिलनाडु की आइडल विंग की मदद लेगी महाराष्ट्र पुलिस

Sat, 22 Oct 2022 07:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Oct 2022 07:40 PM IST
सार

गांव के मंदिर से कम से कम दस मूर्तियां चोरी हो गई हैं। यह जगह प्रसिद्ध संत रामदास समर्थ का जन्म स्थान है। सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु पुलिस की आइडल विंग प्राचीन वस्तुओं का पीछा करने और चोरी की मूर्तियों वापस करने में अहम भूमिका निभा रही है। 

विज्ञापन
Maharashtra Jalna cops to take help of TN police to solve theft of idols from temple
मंदिर से मूर्ति चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले के राम मंदिर मंदिर से मूर्तियों की चोरी के मामले को निपटाने के लिए पुलिस तमिलनाडु की पुलिस की सहायता लेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अक्षय शिंदे ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वे 22 अगस्त को घनसवांगी तहसील के जाम्ब समर्थ गांव में राम मंदिर से हुई चोरी के मामले को सुलझाने के लिए तमिलनाडु पुलिस की मदद लेंगे। 
विज्ञापन


गांव के मंदिर से कम से कम दस मूर्तियां चोरी हो गई हैं। यह जगह प्रसिद्ध संत रामदास समर्थ का जन्म स्थान है। सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु पुलिस की आइडल विंग प्राचीन वस्तुओं का पीछा करने और चोरी की मूर्तियों वापस करने में अहम भूमिका निभा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल फोन कॉल्स स्कैन की हैं और गांव के नजदीक के कुओं और जल निकायों की भी तलाशी ली है। संदेह था कि मूर्तियों को जल निकायों में पेंक दिया गया होगा। 


इस बीच, पुलिस अधीक्षक शिंदे ने कहा, पुलिस बल के कामकाज में और ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए जालना शहर के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के अनुसार कैमरे लगाने पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे निगरानी में सुधार और यातायात उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम को अपराधों का पता लगाने में मदद करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed