{"_id":"6027a4f98ebc3ee95b11f705","slug":"maharashtra-jailed-ex-du-professor-g-n-saibaba-tests-positive-for-covid-19-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा कोरोना संक्रमित, माओवादियों से संबंध के चलते काट रहे उम्रकैद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा कोरोना संक्रमित, माओवादियों से संबंध के चलते काट रहे उम्रकैद
Sat, 13 Feb 2021 03:37 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 13 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
gn saibaba
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माओवादियों से संबंध के चलते नागपुर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी शनिवार को जेल के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि साईबाबा के साथ जेल के तीन अन्य कैदी भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक अनूप कुमरे ने कहा, ‘‘जी एन साईबाबा कल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। उन्हें सीटी स्कैन एवं अन्य जांच के लिए ले जाया जाएगा जिसके बाद चिकित्सक तय करेंगे कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आगे की चिकित्सा के लिए भेजा जाए अथवा नहीं।’’
विज्ञापन
इस हफ्ते की शुरुआत में गैंगस्टर अरुण गवली और नागपुर जेल के चार अन्य कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी। साईबाबा 90 फीसदी विकलांग हैं और व्हीलचेयर पर चलते हैं।
विज्ञापन