{"_id":"612175b38ebc3e79da568022","slug":"maharashtra-income-tax-department-attaches-al-jabariya-court-building-under-benami-property-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति कानून के तहत अल-जबरिया कोर्ट बिल्डिंग को अस्थायी तौर पर जब्त किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति कानून के तहत अल-जबरिया कोर्ट बिल्डिंग को अस्थायी तौर पर जब्त किया
Sun, 22 Aug 2021 03:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 22 Aug 2021 03:22 AM IST
सार
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने इस बिल्डिंग की भी जांच की थी
- बिल्डिंग का बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये से अधिक
विज्ञापन
आयकर विभाग
- फोटो : PTI
विस्तार
आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति कानून के तहत महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव स्थित अल-जबरिया कोर्ट बिल्डिंग को अस्थायी तौर पर जब्त किया है। एनसीपी नेता छगन भुजबल के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने इस बिल्डिंग की भी जांच की थी।
विज्ञापन
इससे पहले अल-जबरिया कोर्ट बिल्डिंग को खरीदने वाली कंपनी के खिलाफ जांच में पता चला था कि उसके पास बिल्डिंग को खरीदने के लिए पर्याप्त रकम नहीं थी। इस बिल्डिंग का बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन