फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra IG threatened of suicide

महाराष्ट्र के आईजी ने दी आत्महत्या की धमकी, व्हाट्सएप संदेश वायरल

Wed, 09 Nov 2016 04:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 09 Nov 2016 04:42 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra IG threatened of suicide
महाराष्ट्र पुलिस के एक आईजी विट्ठल जाधव ने खुदकुशी करने की धमकी दी है। उन्होंने मराठा होने  के तंज से आहत होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात  की है। अमरावती विभाग के आईजी विट्ठल जाधव की इस धमकी से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


आईजी जाधव ने अपने व्हाट्सएप संदेश में लिखा है कि राज्य के डीजीपी सतीश माथुर उन्हें मराठा होने के कारण परेशान कर रहे हैं जिससे तंग आकर वह खुदकुशी करने वाले हैं और इसके लिए पूरी तरह से डीजीपी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


उनके इस व्हाट्सएप संदेश के वायरल होने के बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। चर्चा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव केपी बक्शी और डीजीपी सतीश माथुर से आईजी के व्हाट्सएप  संदेश की सच्चाई के बारे में जानकारी ली। वही, यह भी कहा जा रहा है कि जातिवादी टिप्पणी करने के लिए आईजी जाधव पर कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों की माने तो आईजी जाधव अपनी जिम्मेदारी ठीक तरह से नहीं निभा रहे हैं। बीते दिनों बुलढाणा में आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आने के बाद उन्होंने लापरवाही बरती। इसके अलावा उन पर अमरावती इलाके की कुछ घटनाओं में लापरवाही बरतने की भी शिकायतें है।


यही वजह है कि उन्हें विभाग की ओर से सचेत किया गया था। लेकिन, उन्होंने उल्टे डीपीजी पर ही गंभीर आरोप लगा दिए हैं। राज्य के गृहराज्य मंत्री दीपक केसरकर ने भी जाधव के कदम को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि विभागीय परेशानी के बारे में व्हाट्सएप  के जरिए संदेश फैलाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed