फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Home Minister Dilip Walse Patil said Rules will be made on use of loudspeakers in Religious Places

महाराष्ट्र: गृहमंत्री वालसे पाटिल बोले- धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर बनेगी नियमावली, आज नीति बनाने को लेकर होगी बैठक

Tue, 19 Apr 2022 03:24 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Apr 2022 03:24 AM IST
सार

मनसे तीन मई के अल्टीमेटम को लेकर अडिग है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि यदि तीन मई के बाद मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतारे गए तो मस्जिदों के सामने दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस चेतावनी के बाद राज सरकार ने लाउडस्पीकर नीति बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Maharashtra Home Minister Dilip Walse Patil said Rules will be made on use of loudspeakers in Religious Places
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे। - फोटो : ANI

विस्तार

मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र सरकार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर नई नीति बनाएगी। राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने सोमवार को यह जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि धार्मिक तनाव पैदा करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मनसे ने तीन मई तक लाउडस्पीकर हटाने का दिया है अल्टीमेटम
मनसे तीन मई के अल्टीमेटम को लेकर अडिग है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि यदि तीन मई के बाद मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतारे गए तो मस्जिदों के सामने दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस चेतावनी के बाद राज सरकार ने लाउडस्पीकर नीति बनाने का फैसला किया है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


आज नीति बनाने को लेकर होगी बैठक
पाटिल ने कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर जल्द ही पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय मिलकर एक नीति तैयार करेंगे। राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में एक नीति तैयार की जाएगी। इसके बाद अधिसूचना जारी होगी। उधर, खबर है कि डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त के बीच लाउडस्पीकर की नीति को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक होगी जिसमें नियमावली तैयार करने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजान के 15 मिनट पहले और बाद में नहीं बजेंगे भजन
लाउडस्पीकर विवाद के बीच नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडेय ने कहा कि नमाज के वक्त 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद लाउडस्पीकर पर भजन या हनुमान चालीसा पाठ नहीं हो सकेगा। इसके लिए अनुमति लेनी होगी। जबकि मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में हनुमान चालीसा बजाने की अनुमति नहीं होगी। आयुक्त ने कहा कि तीन मई के बाद यदि कोई आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed