फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : HM Anil Deshmukh Said Param Bir Singh should prove his allegations, I am filing a defamation suit against him

महाराष्ट्र: अनिल देशमुख ने दी सफाई, बोले- परमबीर आरोप साबित करें, नहीं तो मानहानि का दावा करूंगा

Sat, 20 Mar 2021 10:05 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 20 Mar 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra : HM Anil Deshmukh Said Param Bir Singh should prove his allegations, I am filing a defamation suit against him
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि परमबीर सिंह आरोपों को साबित करें, नहीं तो मैं उन पर मानहानि का दावा करूंगा।

विज्ञापन


बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कमिश्नर ने अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था। परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा कि सचिन वाजे ने मुझे बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगे हैं। परमबीर सिंह की इस चिट्ठी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिलेटिन से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमबीर के आरोप झूठे, साजिश के तहत लगाए: देशमुख
अब इस चिट्ठी के जवाब में गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सफाई देते हुए आरोपों से इनकार किया है। देशमुख का कहना है कि परमबीर सिंह कार्रवाई से बचने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। देशमुख ने कहा कि परमबीर सिंह ने जो आरोप मेरे ऊपर लगाए हैं वह झूठे हैं। ये आरोप मेरी और प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार की छवि खराब करने की बड़ी साजिश के तहत लगाए गए हैं।

इतने दिन चुप क्यों रहे परमबीर: देशमुख
देशमुख ने सफाई देते हुए सवाल भी किया कि आखिर परमबीर सिंह ने सचिन वाजे के गिरफ्तारी के बाद इतने दिनों तक चुप्पी क्यों साधे रखी? वह पहले क्यों कुछ नहीं बोले? परमबीर सिंह के आरोप कार में विस्फोटक मिलने और मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत के मामले की जांच को पटरी से उतारने की साजिश हैं। मुख्यमंत्री को उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। देशमुख ने कहा कि परमबीर सिंह मेरे ऊपर लगाए आरोप को साबित करें, अन्यथा मैं उनके खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा।
 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा- पत्र की जांच करा रहे

इधर, दूसरी ओर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाने वाले परमबीर सिंह के पत्र को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान में कहा गया है कि परमबीर सिंह का पत्र आज शाम 4:37 बजे एक अलग ईमेल पते के माध्यम से प्राप्त हुआ, न कि उनके आधिकारिक ईमेल के माध्यम से, इसके साथ ही इस पत्र में उनके हस्ताक्षर भी नहीं हैं। ऐसे में नए ईमेल पते की जांच किए जाने की आवश्यकता है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए परमबीर सिंह से संपर्क किया जा रहा है।



 

कंगना रणौत ने भी साधा निशाना

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी को लेकर घिरी महाराष्ट्र सरकार पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने तंज कसा है। कंगना ने इसके लिए अपने ट्विटर अकाउंट से तीन ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में परमबीर सिंह, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख और संजय राउत के नाम के हैशटैग के साथ लिखा है कि जो साधुओं की हत्या और स्त्री का अपमान करे उसका पतन निश्चित है। 

इसके बाद कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि जब मैंने महाराष्ट्र सरकार के भ्रष्टाचार और बीमारू प्रशासन को लेकर आवाज उठाई तो मुझे बहुत सारी गालियों, धमकियों, आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मैंन इनका डटकर सामना भी किया। लेकिन जब मेरे प्यारे शहर के प्रति मेरी निष्ठा पर सवाल उठाया गया तो मैं चुपचाप रोती रही। जब उन्होंने अवैध रूप से मेरे घर को गिराया गया तो कई लोग खुश हुए और जश्न मनाया।

इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट कर कहा कि आने वाले दिनों में इनकी पूरी हकीकत सामने आएगी, आज मैं दृढ़ हूं, इसलिए यह साबित होता है कि मेरे बहादुर राजपुताना खून में मेरे और मेरे परिवार का पालन-पोषण करने वाले देश के प्रति निष्ठा और सच्चा प्यार बहता है। मैं सच्ची देश भक्त हूं। 


यह भी पढ़ें : पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर का बड़ा आरोप, वाजे से गृहमंत्री मांग रहे थे हर महीने 100 करोड़

यह भी पढ़ें : भाजपा बोली- महाराष्ट्र सरकार चला रही जबरन वसूली रैकेट, गृहमंत्री देशमुख इस्तीफा दें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed