{"_id":"60560b6cb599972cbe7585c4","slug":"bjp-press-confrence-over-former-mumbai-police-commissioner-parambir-singh-letter-in-which-he-blamed-maharashtra-home-minister-anil-deshmukh-for-extortio","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भाजपा बोली- महाराष्ट्र सरकार चला रही जबरन वसूली रैकेट, गृहमंत्री देशमुख इस्तीफा दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: भाजपा बोली- महाराष्ट्र सरकार चला रही जबरन वसूली रैकेट, गृहमंत्री देशमुख इस्तीफा दें
Sat, 20 Mar 2021 08:19 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 20 Mar 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
गौरव भाटिया
- फोटो : Twitter@bjp4india
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों के बाद विपक्षी पार्टी भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के नेता व प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि थोड़ी देर पहले परमवीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखी है उसमें कुछ ऐसे तथ्यात्मक बयान और आरोप लगाए हैं जिससे ज्यादा गंभीर कुछ भी नहीं हो सकता। आजाद भारत के इतिहास में शायद ही ऐसा शर्मनाक पल आया होगा जब इतने गंभीर आरोप किसी सरकार पर लगे हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की भ्रष्टाचारी सरकार जबरन वसूली कर रही है। महाराष्ट्र सरकार का टैक्स कलेक्शन पर ध्यान नहीं है, बल्कि उसका जबरन वसूली पर ज्यादा ध्यान है। हमारी तरफ से स्पष्ट मांग है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि हमारी ये भी मांग है कि ये जो वसूली रैकेट अपनी तिजोरियां भरने के लिए महाराष्ट्र की सरकार चला रही है उस सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की क्या जिम्मेदारी है?
विज्ञापन
भाटिया ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की इस भ्रष्टाचारी सरकार को एक मिनट भी बने रहने का कोई हक नहीं है। जिस तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं तो ये कहना भी गलत नहीं होगा कि एक-एक मिनट इस सरकार का बना रहना लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कमिश्नर ने अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बता दें कि हाल ही में परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था। परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा कि सचिन वाजे ने मुझे बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगे हैं।