{"_id":"63622fe18329810cd711f56b","slug":"maharashtra-gst-department-arrested-a-man-for-fraudulently-claiming-a-refund-of-rs-27-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 करोड़ के फर्जी रिफंड का दावा करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 करोड़ के फर्जी रिफंड का दावा करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Wed, 02 Nov 2022 02:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:22 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया, विभाग की ओर से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने वाली और फर्जी जीएसटी रिफंड का दावा करने वाली कंपनियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने बुधवार को एक 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए 27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का दावा करने के आरोप है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, विभाग की ओर से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने वाली और फर्जी जीएसटी रिफंड का दावा करने वाली कंपनियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। जांच में पाया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने फर्जी कंपनियों के माध्यम से 238 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी बिल जारी किए थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, "इन कंपनियों ने 34 करोड़ रुपये से अधिक के नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया और 27.20 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी रिफंड का दावा किया। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन