फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra GSB Sewa Mandal Ganesh Chaturthi richest Ganpati in Mumbai

Maharashtra: मुंबई में लगी 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनी बप्पा की मूर्ति, इतने करोड़ का हुआ है बीमा

Mon, 18 Sep 2023 10:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Sep 2023 10:55 AM IST
सार

मुंबई की जीएसबी सेवा मंडल ने इस बार गणेश भगवान की प्रतिमा को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनावाया है। मंडल के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 360.45 करोड़ का बीमा भी कराया है।

विज्ञापन
Maharashtra GSB Sewa Mandal Ganesh Chaturthi richest Ganpati in Mumbai
Ganesh Puja - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में गणेश पूजा की तैयारियां धूमधाम से चल रही है। कल यानी की 19 सितंबर से शुरू होने वाली गणपति पूजा के लिए जीएसबी सेवा मंडल ने सबसे महंगी गणेश मूर्ति की स्थापना की है। इन्हें मुंबई की सबसे अमीर मंडल के तौर पर जाना जाता है। इस बार गणपति पूजा के लिए मंडल ने सोने-चांदी की बरसात कर दी है। 
विज्ञापन


गणेश भगवान की इस प्रतिमा को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनाया गया है। मंडल के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 360.45करोड़ का बीमा भी कराया है। उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी गणेश भक्तों का यहां स्वागत करते हैं। इस साल हम 69वां गणेश उत्सव मनाने जा रहे हैं। गणेश की इस प्रतिमा में 36 किलो चांदी और 250ग्राम सोने का पेंडेंट भी बनाया गया है।' 
विज्ञापन



प्रतिनिधि ने बताया, '20 सितंबर को हम आयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए एक विशेष हवन करेंगे। वहीं 19 सितंबर को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भी विशेष हवन करने वाले हैं।' उन्होंने कहा के कि प्रतिमा की सुरक्षा के लिए इस बार फेशियल रिकगनिशन (चेहरे की पहचान) इंस्टॉल किया जाएगा। हम निगरानी के लिए उच्च घनत्व वाले कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं। फुटफॉल की भी गिनती की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed