{"_id":"6013d0a38ebc3e32c276e2b4","slug":"maharashtra-govt-has-allowed-local-trains-for-all-in-mumbai-in-staggered-manner-pro-central-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई : एक फरवरी से जनता के लिए शुरू हो जाएगी लोकल ट्रेन, इन टाइम स्लॉट पर तय कर पाएंगे सफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई : एक फरवरी से जनता के लिए शुरू हो जाएगी लोकल ट्रेन, इन टाइम स्लॉट पर तय कर पाएंगे सफर
Fri, 29 Jan 2021 02:38 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
लोकल ट्रेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर मुंबई की लाइफ लाइन की कही जाने वाली लोकल ट्रेन एक फरवरी से जनता के लिए शुरू हो जाएगी। हालांकि राज्य सरकार की ओर से तय किए गए टाइम स्लॉट में ही यात्रा सफर करनी होगी। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते मुंबई लोकल ट्रेन को पिछले साल के मार्च महीने में ही सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऑफिस की ओर से कहा गया कि सोमवार से लोकल को लोगों के लिए शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार के मुताबिक, फिलहाल तय समय के लिए ही लोकल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते अभी तक विशेष कैटेगरी जैसे महिलाओं और जरूरी सेवाएं प्रदान करने वालों को ही विशेष पास लेकर लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति थी।
विज्ञापन
लोकल की पहली सेवा सुबह सात बजे तक शुरू होगी और शाम बजे तक चलेगी। इसके बाद आखिरी ट्रेन रात नौ बजे तक है। इसके अलावा बाकी के समय के लिए ट्रेन का संचालन जरूरी सेवाओं जैसे फ्रंटलाइन, वर्कर्स, हेल्थ केयरवर्कर्स और दूसरों के लिए होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने सेंट्रल रेलवे को पत्र लिख कर सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्तूबर को रेलवे से आग्रह किया था कि गैर व्यस्त समय (सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे और शाम सात बजे से दिन की सेवा खत्म होने तक) में महिला यात्रियों को स्थानीय ट्रेन सेवा का इस्तेमाल करने की मंजूरी दी जाए।